,

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन में घूसे दो अनजान शख्स, पकड़े जाने पर हुआ ये हश्र

- Advertisement -
Ad imageAd image

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस बीच खबर सामने आई है कि दोनों की शादी में यानी 12 जुलाई को दो अनजान शख्स जियो वर्ल्ड कंवेशन सेंटर में घुस गए। शादी में घुसने वाले दो अनजान शख्स में से एक बिजनेसमैन है। वहीं, दूसरा एक यूट्यूबर है।

एक आरोपी यूट्यूबर तो दूसरा है व्यापारी

बिन बुलाए शादी में घुसने वालों में से एक की पहचान वेंकटेश नरसैया अल्लूरी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 26 साल है। आरोपी वेंकटेश एक यूट्यूबर है। वहीं, दूसरा आरोपी लुकमान मोहम्मद शफी शेख है, जिसकी उम्र 28 साल है और खुद को व्यापारी बताता है। इस मामले में मुंबई की बीकेसी पुलिस ने वेंकटेश और लुकमान को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस ने आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ा

आरोपी वेंकटेश और लुकमान के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश से मुंबई पहुंचे थे। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

12 जुलाई को हुई थी शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को हुई थी। इसके अगले दिन यानी 13 जुलाई को दोनों नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया था और आज रिसेप्शन का कार्यक्रम है, जिसे \’मंगल उत्सव\’ नाम दिया गया है। पिछले दोनों दिन की ही तरह आज भी कई मेहमान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और

Aaj ka Panchang: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के दिन का खास महत्व

Aaj ka Panchang: 26 अगस्त 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।