,

बिहार: सरकारी नौकरी लगने के बाद पत्नी का व्यवहार बदला, प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई – पति ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

BY: Yoganand Shrivastva

हाजीपुर, बिहार के हाजीपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की नींव और विश्वास को झकझोर कर रख दिया है। एक युवक ने अपनी पत्नी की शिक्षा और करियर के लिए अपनी मां के गहने तक बेच दिए, लेकिन जब पत्नी को अग्निशमन विभाग में नौकरी मिल गई, तो वह उसी पति को ठुकराकर अपने सहकर्मी से अवैध संबंधों में लिप्त हो गई।


शादी के बाद संघर्ष, फिर धोखा

पीड़ित युवक पंकज कुमार साह की शादी 2020 में पूजा कुमारी से हुई थी। पूजा की ख्वाहिश थी कि वह पढ़-लिखकर सरकारी नौकरी करे, और इस सपने को पूरा करने में पंकज ने कोई कसर नहीं छोड़ी। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उसने मेहनत-मजदूरी की, यहां तक कि अपनी मां के गहने भी बेच दिए। इसका परिणाम यह हुआ कि पूजा की नौकरी फायरमैन के रूप में लग गई।


पोस्टिंग के बाद रिश्तों में दरार

नौकरी लगने के बाद पूजा की पहली पोस्टिंग सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में हुई। यहीं से पंकज को पत्नी के व्यवहार में बदलाव महसूस होने लगा। ट्रेनिंग के दौरान ही उसे कुछ शिकायतें मिलीं कि उसकी पत्नी का अपने सहकर्मी राहुल कुमार के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। जब पंकज इस बारे में बात करने गया, तो पूजा ने न सिर्फ उसे अपने साथ रहने से मना कर दिया, बल्कि तलाक की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली।


ऑन कैमरा बेवफाई का पर्दाफाश

पत्नी की सच्चाई जानने के लिए पंकज ने कुछ स्थानीय लोगों की मदद ली और उस किराए के मकान में पहुंच गया, जहां पूजा रहती थी। कैमरे पर रिकॉर्ड हुए वीडियो में पूजा को फायरमैन की वर्दी में, अर्धनग्न अवस्था में, अपने सहकर्मी प्रेमी राहुल के साथ पकड़ा गया। राहुल उस समय बिस्तर के नीचे छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अंत में बाहर आ गया।


पुलिस में शिकायत, कार्रवाई की मांग

पंकज ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और पुलिस को सौंपते हुए अपनी पत्नी के खिलाफ चांदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। वीडियो अब सोशल मीडिया और लोकल मीडिया में भी सामने आ चुका है। पंकज का आरोप है कि अब विभागीय दबाव के चलते उसे चुप रहने के लिए धमकाया जा रहा है। ऐसे में वह पुलिस अधीक्षक से भी मिल चुका है और न्याय की गुहार लगा रहा है।


क्या बोले पुलिस अधिकारी?

पुलिस सूत्रों के अनुसार मामला संवेदनशील है और पत्नी अग्निशमन विभाग की कर्मचारी होने के कारण विभागीय दबाव की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, थाने में शिकायत दर्ज की गई है और जांच जारी है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…