रायपुर पुलिस कप्तान की बड़ी बैठक शुरू, सभी ASP, DSP और TI मौजूद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raipur Police Captain's big meeting begins, all ASP, DSP and TI present

राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस कप्तान की अध्यक्षता में एक अहम बैठक सिविल लाइन स्थित C4 बिल्डिंग में आयोजित की गई है। बैठक में सभी एएसपी, डीएसपी और टीआई स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड और ऑनलाइन फ्रॉड पर फोकस

बैठक में रायपुर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड, ऑनलाइन ठगी के मामले, और लंबित प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जा रही है। पुलिस कप्तान अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं और जरूरी निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

सभी थानों से मांगी गई विस्तृत रिपोर्ट

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पुलिस कप्तान ने सभी थानों से यह जानकारी मांगी है कि—

क्षेत्र में सक्रिय पुराने अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड क्या है?

किन मामलों में अभी तक कार्रवाई लंबित है?

ऑनलाइन फ्रॉड के कितने केस दर्ज हुए और उन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है?

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती के संकेत

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह बैठक आगामी दिनों में अपराध नियंत्रण और सख्त कानून व्यवस्था लागू करने की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में रायपुर में अपराधियों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया जा सकता है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी