,

MP Politics: पचमढ़ी में प्रशिक्षण शिविर के दौरान अमित शाह की नसीहत, बोले – ‘नेता गलत बयानबाजी से बचें’

BY: Yoganand Shrivastva


पचमढ़ी (मध्य प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है, जिसकी शुरुआत शनिवार को हुई। इस शिविर का समापन 16 जून को होगा। पहले दिन के पहले सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं को संबोधित किया और कई जरूरी संदेश दिए।


अमित शाह ने नेताओं को दी सादगी और अनुशासन की सलाह

प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों को सार्वजनिक बयानबाजी में संयम बरतने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि,

“नेताओं को विवादास्पद बयानों से दूर रहना चाहिए। अगर गलती हो जाए तो उससे सीखना चाहिए, लेकिन उसी गलती को बार-बार दोहराना उचित नहीं।”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो जाए, विद्यार्थी भाव बनाए रखना आवश्यक है।


BJP के विकास यात्रा की चर्चा

अपने संबोधन में शाह ने भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक यात्रा और मूल सिद्धांतों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा विचार और अनुशासन पर टिकी रही है और उसी आधार पर आगे बढ़ी है।


विवादित बयानों पर विशेष चेतावनी

प्रशिक्षण शिविर में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के पिछले बयानों का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए, अमित शाह ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी विवादास्पद बयान का असर पार्टी की छवि पर पड़ता है।

वहीं कैबिनेट मंत्री करण वर्मा ने भी इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“हर इंसान से गलती हो सकती है, लेकिन जरूरी है कि वही गलती दोबारा न हो। हमें खुद को निरंतर सुधारते रहना चाहिए।”


अंतिम दिन तक चलेगा प्रशिक्षण

यह प्रशिक्षण शिविर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों, जनसंवाद और नीति आधारित कार्यशैली को लेकर मार्गदर्शन देने के लिए आयोजित किया गया है। आगामी दो दिनों तक इसमें विभिन्न विषयों पर सत्र होंगे।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…