,

अहमदाबाद विमान हादसा: कैप्टन सुमित सभरवाल थे कमान में, DGCA ने जारी की जानकारी

BY: Yoganand Shrivastva

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक भीषण विमान दुर्घटना हुई, जिसमें एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल थे। हादसे के समय विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी, जिनकी सहायता कर रहे थे फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर।

DGCA की प्रारंभिक रिपोर्ट

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इस दुर्घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि यह हादसा Boeing 787 Dreamliner (रजिस्ट्रेशन VT-ANB) विमान के साथ हुआ, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

DGCA के मुताबिक, “विमान ने रनवे नंबर 23 से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के करीब 9 मिनट बाद ही विमान एक इमारत से टकरा गया। हादसे में विमान में सवार 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर्स समेत 242 लोग प्रभावित हुए हैं।”

हादसे का पूरा घटनाक्रम

रिपोर्टों के अनुसार, विमान सिर्फ 600 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंच पाया था कि वह पास की एक इमारत से टकरा गया और जोरदार विस्फोट के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का मलबा आसपास की कई इमारतों और वाहनों पर गिरा, जिससे आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं।

11 साल पुराना था विमान

यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा निर्मित था और इसकी उम्र लगभग 11 वर्ष बताई जा रही है। यह 787 Dreamliner श्रेणी का विमान था, जिसे लंबी दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है।

इस विमान में इस्तेमाल होने वाली एडवांस कंपोज़िट मैटेरियल्स की वजह से इसका वजन कम होता है, जिससे यह ईंधन की कम खपत करता है और पर्यावरण के लिहाज़ से भी बेहतर माना जाता है। इसकी अधिकतम रेंज लगभग 8,500 नॉटिकल मील होती है, और इसमें 200 से 300 यात्री आराम से यात्रा कर सकते हैं।

फिलहाल, विमान हादसे की जांच जारी है और DGCA व अन्य विमानन एजेंसियाँ मिलकर घटना की विस्तृत तकनीकी समीक्षा कर रही हैं। हादसे की वास्तविक वजहों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा। वहीं, सरकार और एयर इंडिया द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता पर चल रहे हैं।

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. तूफान 'अर्नब' से मध्य…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…