एक बार फिर झारखंड की कमान हेमंत सोरेन के हाथ में, तीसरी बार बने राज्य के सीएम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। बुधवार (3 जुलाई) को इंडिया गठबंधन के नेताओं और विधायकों की बैठक में इसपर फैसला लिया गया। ये मीटिंग मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की रांची स्थित आवास पर हुई थी। इसमें सभी के राय से हेमंत सोरेन को JMM विधायक दल का नेता चुना गया था। बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा था कि हेमंत सोरेन ही मुख्यमंत्री होंगे और आज सोरेन ने प्रदेश की कमान संभाल ली।

शपथ से पहले हेमंत सोरने ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा था, ”हर अन्याय को पता है कि एक दिन उसे न्याय परास्त करेगा। जय झारखंड।”

उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा था, ”महामहिम राज्यपाल महोदय का धन्यवाद। विरोधियों द्वारा रची गई लोकतंत्र विरोधी साजिश के अंत की शुरुआत हो गई है। सत्यमेव जयते।”

हेमंत सोरने की पत्नी कल्पना सोरेन ने क्या कहा था?

वहीं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा था, ”लोकतंत्र की अंततः जीत हुई। 31 जनवरी 2024 से शुरू हुई अन्याय को अब सही मायनों में न्याय मिलने की शुरुआत हुई है। जय झारखंड।”

ईडी ने 31 जनवरी को किया था गिरफ्तार

जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उन्होंने जांच एजेंसी की हिरासत में ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और इस पद की कमान चंपई सोरेन को सौंप दी थी। इसी मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 28 जून को जमानत दी थी। जमानत पर बाहर आने के बाद से ही सोरेन के फिर से मुख्यमंत्री बनने की अटकलें लगाई जाने लगी। अब एक बार फिर से सोरने सीएम पद की शपथ ले लिए हैं।

Ye Pade – अमृत उद्यान: राष्ट्रपति भवन का शानदार गार्डन आम जनता के लिए खुला

समंथा रुथ प्रभु का इंस्टाग्राम पोस्ट: क्या यह राज निदिमोरु के साथ रिश्ते का इशारा है?

Jamshedpur FTS युवा जमशेदपुर की बड़ी उपलब्धि: राष्ट्रीय सम्मेलन “अभिज्ञा 3.0” में जीते 4 पुरस्कार

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur होटल रामाडा, रांची में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय

Bhopal बाग प्रिंट का वैश्विक सफर: पेरिस के ‘फ़ोयर डे पेरिस’ मेले में दिखेगा मध्यप्रदेश की कला का जादू

Bhopal मध्यप्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) प्राप्त हस्तशिल्प कला 'बाग प्रिंट'

Bhagalpur : हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, शादी के 17 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Bhagalpur जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनौरा गांव में एक नवविवाहिता

Cow Protection Campaign : रामानुजगंज में गौ भक्तों का प्रदर्शन, गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग

Cow Protection Campaign : राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, गो संरक्षण के

Municipal Corporation : नगर निगम सामान्य सभा में हंगामा, बयान को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने

Municipal Corporation :आकाश तिवारी के बयान पर भड़के बीजेपी पार्षद, इस्तीफे की

पर्यावरण संरक्षण पर जोर, ‘उपहार के साथ जन-कल्याण’ का संदेश, Water Recharge System अपनाने की अपील

Water Recharge System: सागर में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा “पर्यावरण एक

Jamshedpur : “AI रेडियोलॉजी में मददगार है, विकल्प नहीं”, सेमिनार में बोलीं विशेषज्ञ डॉ. मालिनी लवांडे

Report: Prem Shrivastva Jamshedpur इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (आईआरआईए) द्वारा रविवार

Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Fire Accident :तेज़ हवा और भीषण गर्मी ने आग को किया बेकाबू,

Bhiwani में पेयजल संकट पर सड़क जाम, क्षेत्रवासियों का विरोध

Report by: Jagbir Duggal Bhiwani: भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में पेयजल