,

कठुआ हमले में पांच जवान शहीद, कई घायल, पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी

कठुआ के बिलावर उपजिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। आतंकी हमले में पांच जवान बलिदान हो गए वहीं 5 से अधिक बुरी तरह जख्मी हैं। घायल हुए पांच सैनिकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलावर में प्राथमिक उपचार दिया गया और उन्हें आगे के इलाज के लिए सैन्य अस्पताल, पठानकोट रेफर कर दिया गया है।

दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना का यह वाहन इलाके में गश्त पर था जिसे आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। आतंकियों की ओर से ग्रेनेड फैंका गया जिसके बाद गोलाबारी शुरू कर दी गई। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू की। अंतिम समाचार मिलने तक दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला जारी था। हालांकि जवानों के बलिदान होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पूरे इलाके की घेराबंदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग आतंकियों ने 22 गढवाल राइफल्स के जवानों को निशाना बनाते हुए जेंडा नाले के पास ग्रेनेड फैंका। बताया जा रहा है कि आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक सेना के जवान संभलते, तब तक आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। ऊंचाई वाले इलाके का फायदा उठाते हुए आतंकियों ने जवानों को निशाना बनाया। जिसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की। दोनों ओर से गोलाबारी का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। 

उधर, सेना ने आप्रेशन में पैरा कमांडो को भी शामिल कर लिया है। जिन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। सेना की ओर से पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उधर, बिलावर से बदनोता को जाने वाले मार्ग पर मछेडी से आगे वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई है।

Ujjain IT Park: उज्जैन में आकार ले रहा IT Park, CM मोहन यादव ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

Ujjain IT Park: मध्यप्रदेश के उज्जैन को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ

Maroda Maharashtra Border Road : 3 मीटर की सड़क अब होगी 8 मीटर चौड़ी, राहगीरों में खुशी

Maroda Maharashtra Border Road: कांकेर जिले में मरोड़ा से महाराष्ट्र बॉर्डर तक

Teeja Pora Milan Samaroh: चिरमिरी में जुटीं हजारों महिलाएं, सांसद ज्योत्सना दास महंत हुईं शामिल

संवाददाता:अविनाश चंद्र Teeja Pora Milan Samaroh: एमसीबी जिले के नगर पालिक निगम