,

डोडा में फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू, सेना के दो जवान घायल

- Advertisement -
Ad imageAd image

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फिर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। अब कास्तीगढ़ इलाके में सुरक्षाबल और आतंकी आमने-सामने हैं। देर रात से आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है जिसमें सेना के दो जवान घायल हो गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सेना ने संदिग्ध गतिविधियां देखी। तुरंत तलाशी के दौरान आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है।

\’जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी\’

पिछले दिनों डोडा में ही आतंकियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर हमला किया था। पुलिस और सेना के जवान विशेष अभियान के तहत सर्च पर निकले थे इसी दौरान आतंकियों ने गोलाबारी कर दी थी। इस हमले में एक अधिकारी समेत सेना के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया था। चार जवानों की शहादत के बाद सेना ने बयान जारी करते हुए कहा था कि, ‘जवानों की शहादत जाया नहीं जाएगी।’

कास्तीगढ़ इलाके में दो घंटे तक फायरिंग

जानकारी के अनुसार कास्तीगढ़ इलाके में दो घंटे तक फायरिंग हुई थी। इसके बाद अचानक फायरिंग रुक गई। इस इलाके में कश्मीर टाइगर्स नाम का आतंकी संगठन काफी एक्टिव है। पिछले दिन हुए हमले में भी इसी आतंकी संगठन की भूमिका थी। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इलाके में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन पर आरोप है कि, इन्होंने आतंकियों की मदद की थी।

तीन आतंकी जंगल में छिपे :

कास्तीगढ़ इलाके में तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सेना के जवान उन्हें न्यूट्रलाइज करने का प्रयास कर रहे हैं। फ़िलहाल सेना के जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर