जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कोवुट इलाके में बुधवार (24 जुलाई) को भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें भारतीय सेना के जांबाजों ने एक आतंकी को मार गिराया। खबरों की मानें तो इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हो गया है। वहीं भारतीय सेना ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं ताकि और भी आतंकियों को निपटाया जा सके। 

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों से लगभग हर दिन जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। भारतीय सेना की ओर से एलओसी पर घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम भी किया है। 

कल भी हुआ था मुठभेड़

कुपवाड़ा में मंगलवार (23 जुलाई) को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए जा रहे थे। इस दौरान उनका सामना आतंकियों से हुआ, जिसके बाद जिले के लोलाब इलाके में एनकाउंटर शुरू हो गया। कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के लोलाब में त्रिमुखा टॉप के पास आतंकवादियों की उपस्थिति की जानकारी मिली जिसके बाद से ही सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।”

घुसपैठ की कोशिश को सेना ने किया नाकाम

पाकिस्तान की तरफ से आने वाले आतंकियों के जरिए भारत में लगातार घुसपैठ की कोशिश की जा रही है। पुंछ जिले में सेना ने मंगलवार तड़के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम किया था। इस दौरान आतंकियों और सेना के जवानों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक जवान घायल हो गया। इलाज के दौरान घायल सैनिक शहीद हो गया। ‘व्हाइट नाइट कॉर्प्स’ ने बताया कि अलर्ट सैनिकों ने तड़के तीन बजे बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की फिराक में जुटे आतंकवादियों की गोलीबारी का करारा जवाब दिया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया।

सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान की ओर से आए आतंकी हथियारों से लैस थे। उनके एक ग्रुप ने कृष्णाघाटी बेल्ट के बट्टल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की। इस दौरान वहां तैनात सैनिकों की नजर पड़ गई और उन्होंने तुरंत उनकी गतिविधियों को भांप लिया। सैनिकों ने घुसपैठियों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया। इसकी वजह से आतंकी पीछे हटने को मजबूर हो गए। गोलीबारी में आतंकवादियों को भी नुकसान हुआ। सेना ने बाद में यहां पर सर्च ऑपरेशन भी चलाया। 

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

West Bengal चुनाव में सख्ती, हिंसा के डर से 7 सीटों पर NIA तैनात, सुरक्षा कड़ी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बीच चुनाव

Iran को रूस का खुला समर्थन, बोला- हम सब कुछ करने को तैयार

Iran: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच अब रूस

UAE का बड़ा फैसला, 1 मई से OPEC और OPEC+ से बाहर होगा देश

UAE: संयुक्त अरब अमीरात ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए

Trump on Germany: ईरान न्यूक्लियर मुद्दे पर ट्रंप का बड़ा बयान, जर्मनी पर साधा निशाना

Trump on Germany: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी को लेकर

Weather Update: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भीषण

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बस्तर में पास्टर की

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. कटनी मदरसा केस पर

Bilaspur assault case: बिलासपुर में सामूहिक हमला, मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, 10 आरोपी गिरफ्तार

Bilaspur assault case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 29 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार