,

सरकारी नौकरी में आरक्षण, उम्र में छूट और उद्यम स्थापित करने वालों को सब्सिडी… अग्निवीर के लिए हरियाणा सरकार ने किया बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, “पीएम मोदी द्वारा 14 जून 2022 को अग्निपथ योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीरों को 4 साल के लिए  तैनात किया जाता है। हमारी सरकार ने हरियाणा में अग्निवीरों को राज्य सरकार द्वारा भर्ती किए जाने वाले कांस्टेबल, माइनिंग गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डन और SPO के पदों पर सीधी भर्ती में 10% आरक्षण प्रदान करने का प्रवधान किया है।”

उम्र संबंधी छूट

इसके अलावा सीएम सैनी ने आगे कहा कि यदि कोई अग्निवीरों ग्रुप डी और सी की सरकारी नौकरी में उम्र 3 साल और पहले बैच वाले को 5 साल की छूट दी जाएगी। ग्रुप सी की नौकरियों में 5 फीसदी और ग्रुप बी 1 फीसदी आरक्षण अग्निवीर वाले के लिए रहेगा।

5 लाख के ऋण पर ब्याज माफ

अगर किसी भी अग्निवीर को किसी भी औद्यौगिक यूनिट द्वारा प्रति माह 30 हजार रुपए से अधिक वेतन दिया जाता है, तो हमारी सरकार उस औद्यौगिक यूनिट को 60 हजार रूपए की वार्षिक सब्सिडी देगी। अगर कोई अग्निवीर अपना उद्यम स्थापित करना चाहता है तो सरकार 5 लाख के ऋण पर ब्याज माफ की जाएगी।

हादसे के शिकार होने पर मुआवजा और मुफ्त इलाज

अपना उद्यम स्थापित करेगा तो उसमे पांच लाख तक कोई ब्याज नहीं मिलेगा, अग्निवीरों को आर्म्ड लाइसेंस दिया जाएगा। यदि किसी का एक्सीडेंट हो जाता है तो भारत सरकार के सड़क परिवहन राजमार्ग योजना के तहत एक सांगलीकृत योजना को लागू करने का काम किया है। हादसे के शिकार होने पर मुआवजा दिया जाएगा और मुफ्त इलाज करवाया जाएगा।

Chanakya Niti: सफल लीडर बनने के लिए जरूरी हैं ये 3 गुण, तभी लोग करेंगे सम्मान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, राजनीति, समाज और नेतृत्व

Rashifal : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Rashifal :21 सितंबर 2026 को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर सभी

Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा का स्थापना

Dumka Cultural Revival: पांजबोना गांव में शुरू हुआ सांस्कृतिक नवजागरण, हर रविवार होगी मांझी थान पूजा

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka Cultural Revival जिले के पांजबोना गांव में धार्मिक

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के