अंबिकापुर: युवक के खाते में अचानक आए 1 करोड़ 80 लाख रुपये

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ambikapur: 1 crore 80 lakh rupees suddenly came in the account of a young man

रिपोर्टर – दिनेश गुप्ता

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

अंबिकापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक के खाते में अचानक 1 करोड़ 80 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। हैरानी की बात यह रही कि खाता धारक को इस बड़े लेन-देन की कोई जानकारी नहीं थी। यह मामला अब गंभीर वित्तीय अनियमितता और साइबर फ्रॉड की आशंका को जन्म दे रहा है।

घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर क्षेत्र की है, जहां रहने वाले प्रार्थी वैभव सूर्यवंशी ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वैभव का खाता IDBI बैंक में संचालित हो रहा है। युवक ने बताया कि उसके खाते में अचानक 1.80 करोड़ रुपये जमा हो गए, जिसकी न तो उसने कोई अपेक्षा की थी और न ही कोई लेन-देन किया था।

इस संदर्भ में सरगुजा के एडिशनल एसपी ने जानकारी दी कि युवक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रारंभिक जांच में मामला म्यूल अकाउंट (जिसे साइबर अपराधी अवैध रूप से पैसों की ट्रांजैक्शन के लिए उपयोग करते हैं) या फर्जी अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए जाने का हो सकता है। गांधीनगर पुलिस थाना में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस बैंक खाते की लेन-देन विवरण, पैसे के स्रोत और गंतव्य की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कहीं यह खाता किसी साइबर ठगी के जाल में तो नहीं फंसा है।

Chhindwara में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलटी, 10 की मौत की खबर, 30 से ज्यादा घायल

Chhindwara bus accident : सिमरिया मंदिर के पास बड़ा हादसा मध्यप्रदेश के

Petrol Diesel : अफवाहों पर रोक के लिए SOP जारी, फेक न्यूज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Petrol Diesel : अफवाहों से बढ़ी चिंता, प्रशासन अलर्ट जिले में पेट्रोल

Dhanwal suspension : श्री धनवाल की याचिका पर जबलपुर उच्च न्यायालय ने नहीं दिया स्थगन

Dhanwal suspension : अपेक्स बैंक द्वारा दिनांक 22-3-26 को आदेश क्रमांक मप्रमु/13/केडर/प्रसं/2979

RAIPUR : आबकारी ठेकों और महादेव सट्टा मामले पर डिप्टी CM अरुण साव का कांग्रेस पर पलटवार

RAIPUR : आबकारी विभाग ठेका विवाद पर पलटवार रायपुर में आबकारी विभाग

Hazaribagh में रामनवमी से पहले पुलिस का ‘महाअभियान’: 54 ठिकानों पर रेड, शराब की भट्टियां की गईं ध्वस्त

रिपोर्टर: रूपेश कुमार दास Hazaribagh रामनवमी के महापर्व को नशामुक्त और शांतिपूर्ण

Cinema राजकुमार राव की फिल्म ‘टोस्टर’ का इंतज़ार खत्म: ओटीटी पर इस दिन होगी ब्लॉकबस्टर एंट्री

Cinema : बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के

Maheshwar में फूटा परिजनों का दर्द: “बेटी दबाव में है, साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है कुल का नाम”

Maheshwar फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की अभिनेत्री मोनालिसा भोंसले द्वारा कोच्चि

Mercosur ने UAE और भारत के साथ व्यापार वार्ता तेज की, वैश्विक ट्रेड में नए अवसर

Mercosur : दक्षिण अमेरिकी व्यापार समूह Mercosur ने भारत और UAE के

Madhupur: बूढ़ेई चौक पर भीषण आग का तांडव, देखते ही देखते खाक हुईं 6 दुकानें; लाखों का नुकसान

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेई