बेमेतरा: वाइन शॉप के विरोध में कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bemetara: Memorandum submitted to the collector in protest against the wine shop

रिपोर्टर – संजू जैन

बेमेतरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 09 एवं 10 कोबिया में खुलने जा रही प्रीमियम वाइन शॉप को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वार्डवासियों ने इस शराब दुकान के खिलाफ सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और दुकान को तत्काल बंद करने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर प्रीमियम वाइन शॉप खोली जा रही है, वह राष्ट्रीय राजमार्ग 30(ए) पर स्थित है और उसके आसपास पी.जी. महाविद्यालय, विद्यालय तथा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 09 एवं 10 में घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र भी हैं, जहां परिवारों और बच्चों का निवास है।

स्थानीय नागरिकों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि इस दुकान के खुलने से क्षेत्र की सामाजिक और शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विद्यालय और महाविद्यालय के छात्रों पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। साथ ही, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं जाहिर की गईं।

वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस शराब दुकान को बंद नहीं किया गया, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए विवश होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संगठन के लोग उपस्थित रहे।

इस पूरे मामले पर अब प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनकी मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित निर्णय लिया जाएगा।

Vintage Songs : 60 के दशक के ये 10 सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं

Vintage Songs : 1960 का दशक हिंदी फिल्म संगीत का स्वर्णिम दौर

IMA Parade: देहरादून IMA की पासिंग आउट परेड में 515 कैडेट्स ने दिखाया दमखम

IMA Parade: देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट

Naxal Operation: गरियाबंद में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल से नक्सलियों का संदिग्ध डम्प बरामद

Naxal Operation: गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों