,

VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, अपराधियों ने घर में घूसकर धारदार हथियार से किया वार

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। दरभंगा जिले के बिरौल स्थित उनके आवास पर मंगलवार सुबह क्षत-विक्षत हालत में उनकी लाश मिली है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या की है। घर पर सारे सामान बिखरे पड़े हैं। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

मुकेश सहनी घर पर नहीं थे

महागठबंधन के घटक दल वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी को अपने पिता की हत्या की जानकारी दूसरों से मिली। वह मुंबई स्थित अपने कार्यस्थल पर थे, जहां उन्हें कॉल पर इसकी सूचना दी गई। घटना से आहत मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। वीआईपी के वरीय नेता देव ज्योति ने बताया कि कुछ देर पहले हमलोगों को जानकारी मिली है। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे क्या हो गया है। हमारे नेता मुकेश सहनी काफी आहत हैं। वह मुंबई से दरभंगा के लिए निकल चुके हैं। दरभंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। 

पुलिस चोरी के दौरान हत्या मान रही

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित बिरौल थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। मृतक जीतन सहनी अपने घर मे सो रहे थे इस दौरान चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधियों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो भाई और एक बहन हैं। मुकेश साहनी और उनके भाई संतोष सहनी बाहर रहते हैं। उनकी बहन की शादी हो चुकी है और वह अपनी ससुराल मुंबई में रहती हैं। घटना के वक्त घर में मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी अकेले ही थे।

भाजपा ने कहा- 72 घंटे बाद होगा खुलासा

इधर, वारदात के बाद हत्या पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि हत्या किसी की भी हो यह एक जघन्य अपराध है। 72 घंटों के अंदर इसका खुलासा होगा। सभ्य समाज में आप अपराध को रोक नहीं सकते हैं। चाहे आप कितने ही सक्षम हो जाए। इसका एक उदाहरण अमेरिका है जहां ट्रंप पर हमला हो गया। राज्य सरकार अंकुश लगाना जानती है और इसे गंभीरता लेते हुए इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक