,

बीजापुर में नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बदलाव की बयार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Winds of change in Naxal-affected area in Bijapur

रिपोर्टर: कुशल चोपड़ा

25 साल बाद पामेड़-तर्रेम मार्ग हुआ नक्सल कब्जे से आज़ाद

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक अंतर्गत आने वाला सबसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र तर्रेम से पामेड़ के बीच की सड़क अब 25 वर्षों बाद नक्सली आतंक से मुक्त हो गई है। यह ऐतिहासिक परिवर्तन सुरक्षा बलों की मजबूत उपस्थिति और सतत प्रयासों की बदौलत संभव हो पाया है।

बीजापुर से तर्रेम, कोंडापल्ली होते हुए पामेड़ जाने वाला यह मार्ग दो दशकों से अधिक समय तक नक्सलियों के कब्जे में था और आमजन के लिए पूरी तरह बंद था। पामेड़ के ग्रामीणों को बीजापुर से वहां पहुंचने के लिए तेलंगाना के चेरला मार्ग से 210 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पड़ता था। अब इस मार्ग के पुनः बहाल हो जाने से यात्रियों को करीब 100 किलोमीटर की दूरी ही तय करनी पड़ेगी।

इस सड़क का निर्माण कार्य सीमा सड़क संगठन (BRO) को सौंपा गया है, जो सुरक्षा बलों की निगरानी में युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में लोहे के पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे यह मार्ग अब हर मौसम में आवागमन योग्य हो सकेगा।

अब यह मार्ग इतना सुरक्षित हो गया है कि कलेक्टर, एसपी और जनप्रतिनिधि भी इसी रास्ते से आने-जाने लगे हैं। हाल ही में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी इसी मार्ग से पामेड़ पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, बालिका आश्रम और पुनर्वास केंद्र जैसे विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की और सुरक्षा कैंपों में तैनात जवानों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया।

सड़क बनने से अब 102 और 108 जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी गांवों तक आसानी से पहुंच रही हैं। साथ ही सरकारी कर्मचारी और योजनाएं भी सुगमता से लोगों तक पहुंचने लगी हैं। पामेड़, जो कभी सिर्फ हवाई मार्ग से जुड़ा था, अब सड़क मार्ग से सहज रूप से जुड़ गया है।

यह परिवर्तन छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षाबलों के संयुक्त प्रयासों का प्रमाण है, जिससे नक्सलगढ़ कहे जाने वाले इस क्षेत्र में अब विकास और विश्वास की रौशनी फैलने लगी है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की