,

कोरबा मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत

A young man died in Korba Medical College

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोरबा (उमेश डहरिया): कोरबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती एक युवक की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मृतक की पहचान कोहड़िया चारपारा निवासी अनिकेत (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और अस्पताल परिसर में जोरदार हंगामा किया।

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर उचित और गंभीर इलाज किया गया होता तो अनिकेत की जान बचाई जा सकती थी। उनका कहना है कि इलाज में देरी और डॉक्टरों की अनदेखी ने युवक की जान ले ली।

अस्पताल प्रबंधन का पक्ष
वहीं दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। प्रबंधन के अनुसार, अनिकेत को पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया था और उसे तत्काल इलाज मुहैया कराया गया। इलाज के दौरान ही उसकी हालत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की टीम द्वारा कराया गया है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अब सवाल यह है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या अस्पताल प्रबंधन लापरवाही का दोषी पाया जाता है? परिजनों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए।

यह मामला कोरबा मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है और अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Indore Blood Center License Suspended: इंदौर के शुभम ब्लड सेंटर पर कार्रवाई, लाइसेंस की सभी गतिविधियों पर रोक

Indore Blood Center License Suspended: संयुक्त निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं मध्य…

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…