,

IND W vs PAK W: टीम इंडिया ने एशिया कप में जीत के साथ किया आगाज, पाकिस्तान को सात विकेट से हराया

- Advertisement -
Ad imageAd image

महिला एशिया कप 2024 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को उनके पहले ही मैच में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए की अंक तालिका में दो अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया।

कैसा रहा मैच का हाल

दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शुक्रवार को महिला एशिया कप का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए और सात विकेट से मैच जीत लिया।

मंधाना-शेफाली ने दिलाई दमदार शुरुआत

भारत की इस जीत में टीम की सलामी जोड़ी का अहम योगदान रहा। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना 31 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुई। इस दौरान उन्होंने नौ चौके लगाए। वहीं, शेफाली वर्मा 29 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, दयालन हेमलथा 14 रन बनाकर आउट हुईं। इस मैच में हरमनप्रीत कौर पांच और जेमिमा रोड्रिग्स तीन रन बनाकर नाबाद रहीं।

ऐसी रही पाकिस्तान की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 108 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तान का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। पाकिस्तान के लिए सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट, रेणुका, पूजा और श्रेयंका को दो-दो विकेट मिले।

Gwalior news: ग्वालियर को मिली देश के पहले Telecom Manufacturing Zone की सौगात, 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर

सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ ऐतिहासिक MoU केंद्रीय

Tiffin IED Recovered: पखांजूर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 4 टिफिन IED बरामद

Tiffin IED Recovered: छत्तीसगढ़ के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों

Gold Silver Price Today: सोना ₹1.43 लाख, चांदी ₹2.16 लाख के पार, जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की ताजा मौद्रिक

PoK में हालात बेकाबू! मुजफ्फराबाद मार्च के बीच गोलीबारी का दावा, कई लोगों की मौत

PoK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर

Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया संन्यास का ऐलान

Ajinkya Rahane: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के

Salman Khan ने बेचा बांद्रा का फ्लैट, ₹3.5 करोड़ में हुई डील; जानिए अब कहां बनाएंगे नया आशियाना

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी प्रॉपर्टी को