,

दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में बड़ी बैठक, दो दिवसीय मीटिंग में इन मुद्दे पर होगी चर्चा

केंद्र में भले ही एक बार फिर से एनडीए की सरकार बीजेपी की अगुवाई में बन गई हो लेकिन सत्ताधारी पार्टी ने जिस तरह अपने जीत के दावे लोकसभा चुनाव 2024 में किया वैसा उसे परिणाम नहीं मिला। इसी को देखते हुए बीजेपी अब आने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए फूंक-फूंक कर कदम रख रही है ताकि उसे आम चुनाव की तरह नतीजे न मिले।

बता दें, बीजेपी ने गुरुवार (25 जुलाई) को संगठन मंत्रियों की बड़ी बैठक बुलाई है। यह अहम मीटिंग दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में होगी। जिसमें आने वाले विधासनभा चुनावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस बैठक में अगले अध्यक्ष को लेकर जो चुनावी प्रक्रिया होगी, उस पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। दो दिवसीय मीटिंग
दरअसल, यह मीटिंग दो दिवसीय होने वाली है। इसकी शुरुआत आज यानी गुरुवार से हो रही है। इसमें उन तीन राज्यों को लेकर चुनावी प्लानिंग बनेगी, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में इस साल के आखिर तक विस चुनाव होंगे। तीनों ही राज्यों के बीजेपी नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इस मीटिंग में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम भी भाग ले सकते हैं।

इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव
हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में बीजेपी ने बेहद ही औसत प्रदर्शन किया। इस संबंध में पार्टी का चिंतन शिविर हो चुका है, लेकिन इस बैठक में एक बार फिर से इस पर चर्चा हो सकती है। बीजेपी चुनावी हार से सबक लेते हुए उसे विधानसभा चुनाव में नहीं दोहराने की उम्मीद करेगी। जिन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, उसमें से दो जगहों पर अभी बीजेपी की ही सरकार है। महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी तो झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम की सरकार है।

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…