,

रामगढ़ पहाड़ी से गिरी 12 वर्षीय बच्ची

12 year old girl fell from Ramgarh hill

रिपोर्टर: दिनेश गुप्ता

दो घंटे के रेस्क्यू के बाद सकुशल निकाला गया – मौके पर पहुंचे विधायक राजेश अग्रवाल

सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामगढ़ पहाड़ी पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर जिले के डुमरिया से दर्शन के लिए आई 12 वर्षीय बच्ची बॉबी राजवाड़े लगभग 150 से 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह राम जानकी मंदिर के दर्शन के बाद चंदन कुंड की ओर जा रही थी। इस दौरान बंदरों ने उसके हाथ से थैला छीनने की कोशिश की, जिससे डरकर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर खाई में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, रामगढ़ सेवा समिति एवं स्थानीय युवाओं ने मिलकर तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक चले इस कठिन प्रयास के बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्ची को हल्की चोटें आई हैं और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद घटनास्थल पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक दो घंटे तक घटनास्थल पर डटे रहे और बच्ची के सुरक्षित बाहर आने तक पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी।

विधायक राजेश अग्रवाल ने मौके की अव्यवस्थाओं पर चिंता जताई और फॉरेस्ट विभाग को रामगढ़ पहाड़ी में रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए स्थायी व्यवस्थाएं की जाएंगी।

यह घटना जहां एक ओर प्रशासन और स्थानीय लोगों के त्वरित सहयोग की मिसाल बनी, वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी खड़े करती है।

Also Read:आज का राशिफल: इन 3 राशियों को आज बचकर रहना होगा! 13 मई 2025 भविष्यवाणी

Ambikapur Agrasen Jayanti: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Ambikapur Agrasen Jayanti: जयकारों से गूंजा अंबिकापुर, शोभायात्रा में उमड़े लोग Ambikapur…

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…