,

मुंगेली में बाहर से आए 40 फेरीवालों की पुलिस ने की सघन जांच

Police conducted intensive investigation of 40 hawkers who came from outside in Mungeli

आधार वेरिफिकेशन और फिंगर प्रिंट लिए गए

मुंगेली, 11 मई 2025 — जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुंगेली पुलिस ने दिगर राज्यों से आए व्यक्तियों की गहन जांच शुरू की है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल से आए 40 फेरीवालों का आधार कार्ड सत्यापन और फिंगरप्रिंट जांच की गई।

पुलिस ने बताया कि इन अप्रवासी व्यक्तियों के मूल निवास थाना क्षेत्रों को इनके चाल-चलन की जानकारी हेतु तहरीर भेजी गई है, जिससे इनकी पृष्ठभूमि की सही जांच हो सके।

इस अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित होटल, ढाबा, लॉज, बस स्टैंड की धर्मशालाएं और लोहा बाड़ा क्षेत्र में रह रहे व्यक्तियों की भी सघन जांच की गई।

पुलिस प्रशासन ने मकान मालिकों से अपील की है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराए पर कमरा देने से पहले उसकी जानकारी स्थानीय थाने को अवश्य दें, ताकि किसी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि को रोका जा सके।

साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

Ranji Trophy : सौराष्ट्र के लिए जडेजा ने ठोका शतक, 392 रन पर सिमटी टीम

Ranji Trophy : रणजी ट्रॉफी के नए मुकाबलों में भारतीय क्रिकेटरों का…

Morena Shepherd Murder: मुरैना में पुरानी रंजिश में चरवाहे की हत्या, 25 भैंस ले जाने का भी आरोप

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena Shepherd Murder मुरैना जिले के सरायछोला थाना…

सऊदी अरब के Riyadh Airport पर फिर हमला, भारतीय समेत 13 की मौत; हूतियों की चेतावनी से बढ़ा तनाव

Riyadh Airport: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Trump प्रशासन को बड़ा झटका, टैक्सपेयर्स के पैसों से चल रहे टीवी विज्ञापनों पर कोर्ट ने लगाई रोक

Trump : अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को सरकारी विज्ञापन…

दादी के निधन पर Abhijeet Dipke ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप, माता-पिता ने भी उठाए सवाल

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और दिल्ली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. कोरबा में अस्पताल में मोबाइल…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच…