,

कंगना रनौत का हॉलीवुड डेब्यू! ‘ब्लेस्ड बी द इविल’ में दिखेंगी डरावने अवतार में

- Advertisement -
Ad imageAd image
ब्लेस्ड बी द इविल

क्या आयरनी है न? जिस कंगना रनौत ने कई बार हॉलीवुड को “बेवकूफी” बताया और हिंदी सिनेमा की तारीफों के पुल बांधे, अब वही कंगना अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में लीड रोल निभाने जा रही हैं! फिल्म का नाम है ‘ब्लेस्ड बी द इविल’—एक डार्क हॉरर-ड्रामा, जिसमें टीन वुल्फ फेम टायलर पोज़ी और सिल्वेस्टर स्टैलोन की बेटी स्कारलेट रोज़ स्टैलोन भी काम कर रही हैं।

फिल्म के पीछे की कहानी

अनुराग रुद्र (न्यू मी, टेलिंग पॉन्ड) की डायरेक्शन वाली यह फिल्म एक ईसाई कपल की कहानी है, जो एक गर्भपात के बाद एक डरावने खेत को खरीद लेते हैं—और फिर शुरू होता असली मज़ा! स्क्रिप्ट अनुराग और लायंस मूवीज़ की गाथा तिवारी ने मिलकर लिखी है, और फिल्मिंग इसी गर्मी में न्यूयॉर्क में शुरू होगी।

वैसे, प्रोड्यूसर्स ने खुलकर माना है कि उन्होंने अमेरिका को लोकेशन इसलिए चुना ताकि ट्रंप के नए टैरिफ से बचा जा सके। स्मार्ट चॉइस!

ब्लेस्ड बी द इविल

क्यों यह कहानी?

अनुराग का कहना है कि उन्होंने बचपन में गाँव की डरावनी कहानियाँ सुनी थीं, जो उनके दिमाग में बस गईं। “ये कहानियाँ इतनी खास थीं कि मैं उन पर विश्वास करने लगा… और अब सिनेमा के ज़रिए दुनिया को दिखाना चाहता हूँ,” उन्होंने कहा। वहीं, गाथा तिवारी ने फिल्म को “सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर एक अनोखी कहानी” बताया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में काफी संभावनाएँ हैं।

कंगना का हॉलीवुड U-टर्न

फिल्म में कंगना क्या रोल प्ले करेंगी? यह अभी राज़ है! लेकिन असली सवाल यह है कि जिसने कपिल शर्मा शो पर कहा था—“हमारे यहाँ इतने टैलेंटेड लोग हैं, हमें कहीं जाने की क्या ज़रूरत?”—वही अब हॉलीवुड की राह पर क्यों चल पड़ी? शायद दुनिया सचमुच एक ग्लोबल विलेज बन चुकी है!

उनकी आखिरी फिल्म इमरजेंसी (इंदिरा गांधी बायोपिक) थी। अब वह राजनीति को छोड़ भूत-प्रेत के पीछे भाग रही हैं। ज़िंदगी का खेल है!

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की