,

इंदौर: होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

इंदौर: देश और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर बम धमाके की धमकी वाला ईमेल सामने आया है। इस बार यह धमकी होलकर स्टेडियम को लेकर दी गई। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के सचिव को एक ईमेल मिला जिसमें स्टेडियम और अस्पतालों में धमाका करने की बात कही गई थी।

ईमेल में स्लीपर सेल और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र

ईमेल में लिखा गया था कि “अपनी सरकार को समझा लो, पाकिस्तान के स्लीपर सेल पूरे देश में सक्रिय हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में आपके स्टेडियम और अस्पतालों को निशाना बनाया जा सकता है।” हालांकि, मेल में किसी विशेष स्टेडियम का नाम नहीं था, लेकिन MPCA का मुख्यालय इंदौर में होने के कारण होलकर स्टेडियम की जांच की गई।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने की गहन जांच

जैसे ही ईमेल की जानकारी मिली, MPCA ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और तुकोगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्टेडियम में गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और यह धमकी फर्जी साबित हुई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, साइबर सेल कर रही जांच

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल को जांच सौंप दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इंदौर में दो स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट

धमकियों के मद्देनजर इंदौर के रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की