,

दुर्ग ब्रेकिंग: नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, मोहल्ले में तनाव

Durg Breaking: Minor girl commits suicide, tension in the neighborhood

BY- ISA AHMAD

दुर्ग – शहर के रायपुर नाका वार्ड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह नाबालिग लड़की पिछले कुछ दिनों से एक नाबालिग लड़के के साथ लापता थी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद लड़की ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद मृतका की मां सहित मोहल्ले के दर्जनों लोग थाना पहुंचे और नाबालिग लड़के की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

मामला गंभीर होते देख सीसी चिराग एजेंसी और तीन थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस स्थिति पर नियंत्रण रखने की कोशिश में जुटी है और लड़के की तलाश तेज़ी से की जा रही है।

मोहल्लेवासी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और तब तक न हटने की बात कह रहे हैं जब तक आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार नहीं किया जाता।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और लोग लड़की को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

रिपोर्टर: विष्णु गौतम, दुर्ग

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…