,

ग्वालियर: पार्किंग विवाद में बुजुर्ग ने निकाली पिस्टल, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gwalior: Elderly man takes out pistol in parking dispute, video goes viral

रिपोर्ट: अरविंद चौहान

ग्वालियर: शहर के पॉश इलाके कैलाश बिहार (सिटी सेंटर) में शनिवार को कार पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बहस के दौरान एक बुजुर्ग कार मालिक ने गुस्से में पिस्टल निकाल ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, कैलाश बिहार निवासी मुकेश अग्रवाल के घर के दरवाजे के ठीक सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी कार खड़ी कर दी थी। न केवल गलत पार्किंग की गई थी, बल्कि पहले से खड़ी एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी गई थी। जब मुकेश और अन्य स्थानीय लोग बाहर आए और इस पर आपत्ति जताई, तो उन्होंने कार चालक की तलाश शुरू कर दी।

काफी देर बाद जब बुजुर्ग कार चालक मौके पर पहुंचे, तो मुकेश और अन्य रहवासियों के साथ उनकी तीखी कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग से बदसलूकी की कोशिश की, जिस पर बुजुर्ग भड़क गए। उन्होंने अपनी कार का गेट खोला और पिस्टल निकालकर सबको आगाह करते हुए कहा—“बदतमीजी मत करो, तुमने हाथ उठाया है।”

इसके बाद बुजुर्ग ने पिस्टल वापस कार में रख दी और वाहन में सवार होकर मौके से रवाना हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग सकते में आ गए। पिस्टल देखकर कुछ लोग घबरा भी गए।

यह पूरा मामला यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र का है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर

Delimitation Bill: परिसीमन बिल पर सरकार का आत्मविश्वास, अगस्त में विशेष सत्र बुलाने के संकेत

Delimitation Bill प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ हुई बैठक

‘इस्लामिक NATO’ की तैयारी! सऊदी, पाकिस्तान और तुर्की के बीच आज होगा बड़ा रक्षा समझौता

NATO: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच एक अहम त्रिपक्षीय रक्षा

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के