,

पहलगाम हमले पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, लिया जाएगा कड़ा और निर्णायक एक्शन

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए बर्बर आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत इस हमले का माकूल और निर्णायक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम आतंकवाद और उसे समर्थन देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों के लिए जो संवेदनाएं अंगोला से प्राप्त हुईं, उसके लिए मैं राष्ट्रपति लौरेंको का आभार व्यक्त करता हूं। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है और हमें मिलकर इसका सामना करना होगा।”

22 अप्रैल को हुआ था हमला, 26 लोगों की गई थी जान

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में एक जघन्य आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। हमलावरों ने पीड़ितों की धार्मिक पहचान पूछी, उन्हें जबरन धार्मिक वाक्य बोलने को कहा और फिर गोलियों से भून दिया। हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

पाकिस्तान पर भारत की सख्त कार्रवाई

हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान पर गंभीर और ठोस कदम उठाए हैं। भारत ने सिंधु जल संधि को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसके अतिरिक्त, पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और सीमा पार व्यापार, विशेष रूप से अटारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के जरिए होने वाला आयात-निर्यात भी रोक दिया गया है।

भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी इस हमले की जानकारी दी और वैश्विक समर्थन जुटाया। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस सहित 60 से अधिक देशों ने इस बर्बर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और भारत के साथ एकजुटता दिखाई है।

भारत-अंगोला रक्षा सहयोग को मिला नया आयाम

संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भारत और अंगोला के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत ने अंगोला की सेनाओं के आधुनिकीकरण के लिए 200 मिलियन डॉलर की डिफेंस क्रेडिट लाइन को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमें खुशी है कि हम अंगोला की सेना के प्रशिक्षण और तकनीकी उन्नयन में भागीदारी कर पाएंगे। 38 साल बाद अंगोला के किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा भारत-अफ्रीका संबंधों को भी एक नई दिशा दे रही है।”

चांदनी चौक और सदर बाजार को नई जगह शिफ्ट करने की तैयारी! दिल्ली व्यापारियों को बड़ी राहत..यह भी पढ़े

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…