अब तक 926 पाकिस्तानी नागरिक लौटे पाकिस्तान, 1841 भारतीय लौटे भारत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, वीजा रद्द

BY: Yoganand Shrivastva

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए सभी वीजा रद्द कर दिए। साथ ही उन्हें 29 और 30 अप्रैल के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया। इस फैसले के बाद अब तक 926 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान लौट चुके हैं।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने भी भारतीय नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़कर भारत लौटने को कहा गया। इस वजह से दोनों देशों की सीमाओं पर नागरिकों की आवाजाही तेज हो गई है।

कब कितने लोग लौटे?

भारत से पाकिस्तान लौटने वालों की संख्या इस प्रकार रही:

  • 24 अप्रैल: 28 लोग
  • 25 अप्रैल: 191 लोग
  • 26 अप्रैल: 81 लोग
  • 27 अप्रैल: 237 लोग
  • 28 अप्रैल: 145 लोग
  • 29 अप्रैल: 104 लोग
  • 30 अप्रैल: 140 लोग

इस तरह कुल 926 पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस पाकिस्तान गए।

वहीं, पाकिस्तान से भारत लौटने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या रही:

  • 24 अप्रैल: 105 लोग
  • 25 अप्रैल: 287 लोग
  • 26 अप्रैल: 342 लोग
  • 27 अप्रैल: 116 लोग
  • 28 अप्रैल: 275 लोग
  • 29 अप्रैल: 491 लोग
  • 30 अप्रैल: 225 लोग

इस प्रकार कुल 1841 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से भारत लौटे।

भारत सरकार ने दी सीमित राहत

गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि 1 मई से अटारी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आवाजाही और व्यापार पर रोक के आदेश लागू होंगे, लेकिन पाकिस्तान में रहने वाले उन नागरिकों को राहत दी जाएगी जो भारत लौटना चाहते हैं।

भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिक, जिनके पास वैध यात्रा दस्तावेज और वीजा हैं, उन्हें अटारी बॉर्डर से अपने देश लौटने की अनुमति अभी भी दी जाएगी, चाहे वे किसी कारण से फंसे हुए हों।

हाफिज सईद को मारने की धमकी! बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान को दिया खुला चुनौती..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक