दुर्ग जिले के अंजोरा ढाबा में भीषण जलसंकट, एक बूंद पानी के लिए जद्दोजहद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
There is a severe water crisis in Anjora Dhaba of Durg district, people are struggling for a drop of water

रिपोर्टर: विष्णु गौतम | लोकेशन: दुर्ग

दुर्ग जिले से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अंजोरा ढाबा इस समय भीषण जलसंकट की चपेट में है। करीब 2500 की आबादी वाले इस गांव के सभी ट्यूबवेल फरवरी की शुरुआत में ही सूख चुके हैं। गांव के लोगों के लिए अब एकमात्र सहारा बचा है – एक चालू ट्यूबवेल, जो “ईश्वर भरोसे” चल रहा है।

गांव के लोग रोज़ाना तड़के उठकर बाल्टी, डब्बा लेकर उस एकमात्र ट्यूबवेल के सामने लंबी लाइन में लगते हैं। पानी भरना अब उनकी दिनचर्या की पहली प्राथमिकता बन गई है। महिलाओं और युवतियों की दिनचर्या भी पूरी तरह बदल चुकी है – साइकिल लेकर गांव के दूसरे छोर तक पानी के लिए जाना अब उनकी मजबूरी बन चुकी है।

पूर्व सरपंच बताते हैं कि अंजोरा ढाबा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसा हुआ है, जिसके चलते यह गांव विकास योजनाओं से अक्सर अछूता रह जाता है। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या यहां कोई नई नहीं है, हर साल लोग इसी संकट का सामना करते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता।

गांव के बुजुर्ग रामकुमार देखमुख ने बताया, “सुबह से सारे जरूरी काम छोड़कर लोग पानी भरने में लग जाते हैं। हर घर से एक-दो सदस्य दिनभर पानी की व्यवस्था में ही लगे रहते हैं।”

सरकार की बहुप्रचारित ‘जल जीवन मिशन’ के तहत गांव में नल कनेक्शन तो लगाए गए हैं, लेकिन पानी की आपूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी है। पाइपलाइनें सूखी पड़ी हैं और योजना सिर्फ कागजों में सजीव नजर आती है।

गांव से कुछ ही दूरी पर शिवनाथ नदी बहती है, जिसे पानी का स्रोत बनाया जा सकता है, लेकिन नदी की स्थिति भी चिंताजनक है – वह प्रदूषण और गंदगी से ग्रस्त है।

बावजूद इसके, अंजोरा ढाबा के निवासियों की उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई हैं। वे अब भी आशा लगाए बैठे हैं कि शायद कभी कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को सुनकर इस जल संकट का स्थायी समाधान निकालेगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

Rewa में 700 करोड़ का फ्लाइओवर और बिछिया नदी पर बनेगा पुल, डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने की समीक्षा

Rewa: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा जिले

ATM Theft Attempt: खैरागढ़ में ATM मशीन तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम, आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

ATM Theft Attempt: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयपुर

Ramayana Spoiler: पहले भाग में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, यश ने किया बड़ा खुलासा

Ramayana Spoiler: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘रामायण: पार्ट

Theft Case: गरियाबंद में चोरी की बड़ी वारदात, अज्ञात चोरों ने 4 घरों को बनाया निशाना

Theft Case: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव में

H-1B Visa: जेडी वेंस का सख्त बयान, प्रवासियों को दी अमेरिका को प्राथमिकता देने की नसीहत

H-1B Visa: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने H-1B वीजा व्यवस्था पर

US-Iran Talks: 2 दिन में इस्लामाबाद में हो सकती है अमेरिका- ईरान की दूसरी वार्ता, ट्रंप ने दिए संकेत

US-Iran Talks: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार

Modi-Trump Call: होर्मुज जलडमरूमध्य पर की चर्चा, ऊर्जा सेक्टर में भी भारत-अमेरिका के बीच जल्द बड़ी डील के मिले संकेत

Modi-Trump Call: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bhopal: अंबेडकर जयंती पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किए कई कार्यक्रमों में शिरकत

Bhopal: संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं

Dr Ambedkar और RSS संबंधों पर भोपाल में विशेष व्याख्यान, सामाजिक समरसता पर दिया जोर

Dr Ambedkar: भोपाल में विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. भीमराव रामजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. वेदांता पावर प्लांट में

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. MP बोर्ड रिजल्ट आज

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 15 अप्रैल 2026, बुधवार के दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal