प्री-रिलीज़ इवेंट में पाकिस्तान पर भड़के विजय देवरकोंडा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vijay Deverakonda gets angry on Pakistan in pre-release event

कहा- कश्मीर भारत का है और कश्मीरी हमारे हैं

हैदराबाद।
तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अभिनेता ने हैदराबाद में आयोजित अभिनेता सूर्या की फिल्म रेट्रो के प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान कश्मीर और वहां के लोगों को लेकर अपने विचार साझा किए।

विजय देवरकोंडा ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बोलते हुए कहा, “कश्मीर में जो कुछ भी हो रहा है, उसका समाधान यह है कि आतंकवादियों को शिक्षित किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनका दिमाग गलत दिशा में न जाए। उन्हें क्या हासिल होगा? कश्मीर भारत का है और कश्मीरी हमारे हैं।”

अभिनेता ने आगे कहा कि दो साल पहले उन्होंने कश्मीर में अपनी फिल्म कुशी की शूटिंग के दौरान वहां के लोगों के साथ बहुत अच्छी यादें बनाई थीं। विजय ने कश्मीरी जनता के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां के लोग बेहद प्यार और अपनापन दिखाते हैं।

गौरतलब है कि विजय देवरकोंडा का यह बयान उस समय आया है जब पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गुस्सा और शोक का माहौल है। विजय के इस बयान को सोशल मीडिया पर भी खूब समर्थन मिल रहा है।

प्री-रिलीज़ इवेंट के दौरान विजय ने देशभक्ति से भरी अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शकों ने भी जोरदार तालियों से उनका समर्थन किया।

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के