,

गोरखपुर में सनसनी: पुल के पास अर्धनग्न हालत में युवक-युवती के शव बरामद, मौके से जहरीली दवा और स्कूटी मिली

रिपोर्टरः अरूण कुमार, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश — जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चिउटहा पुल के पास एक युवक और एक युवती के अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, युवती के पास से सल्फास की एक शीशी और कुछ दवाएं बरामद की गई हैं। इसके अलावा घटनास्थल पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली, जिसकी चाबी पास में ही पड़ी थी। स्कूटी की नंबर प्लेट के आधार पर पता चला है कि यह वाहन अयोध्या के रामनगर कॉलोनी निवासी मनीष गिरधारी लाल शर्मा के नाम पर पंजीकृत है।

इस रहस्यमयी मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में दो पहलू सामने आ रहे हैं। शवों की हालत देखकर मामला हत्या का प्रतीत होता है, जबकि सल्फास की शीशी की मौजूदगी आत्महत्या की आशंका को भी जन्म दे रही है। फिलहाल पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

चिलुआताल थाने के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फोरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी ने इनकी हत्या की है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक-युवती पहले कभी इस इलाके में नहीं देखे गए थे, जिससे यह मामला और अधिक जटिल हो गया है।

भारत सर्जिकल स्ट्राइक न करे”: पाकिस्तान की धमकी या घबराहट?..यह भी पढ़े

Singrauli में लोकायुक्त की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बड़ा बाबू 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी…

Singrauli में लोकायुक्त की कार्रवाई, जल संसाधन विभाग का बड़ा बाबू 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Singrauli: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वतखोरी…

Netflix में बड़ी छंटनी, करीब 1,000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

BY: Yoganand Shrivastva Netflix दुनिया की प्रमुख वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों में शामिल…

Yogi Adityanath Mirzapur Visit: मिर्जापुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन-पूजन

Yogi Adityanath Mirzapur Visit उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर पहुंचे।…

America में हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

America: अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश का…

दिल्ली पुलिस ने Ankita Bhandari के माता-पिता को छोड़ा, इंडिया गेट पर रातभर चला प्रदर्शन

Ankita Bhandari: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग…

Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का बड़ा प्लान, जंतर-मंतर से रामलीला मैदान तक आंदोलन की तैयारी

Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. Balodabazar Accident: खड़े ट्रक में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Weather Alert: मध्य…