जालौन में अवैध संबंध के शक में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, वीडियो वायरल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: अफजाल अहमद, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

जालौन: जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को पेड़ से बांधकर तालिबानी अंदाज़ में सज़ा दी। आरोप है कि युवक की पिटाई उसकी पत्नी के साथ संबंधों के शक में की गई।

बताया जा रहा है कि युवक को उसके भाई और पिता के साथ मिलकर तीन लोगों ने पेड़ से रस्सियों से बांध दिया और फिर बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर अस्पताल भिजवाया। साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों को गहराई से समझने का प्रयास कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है

बाइक पर 6 से अधिक लोग सवार, वीडियो हुआ वायरल – ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना..यह भी पढ़े

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए

प्रतीक यादव के निधन पर CM Yogi ने जताया शोक

Report by: Vandana Rawat CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य महिला