सुकमा: मनीष कुंजाम के समर्थन में धरना प्रदर्शन, डीएफओ कार्यालय का घेराव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Sukma: Protest in support of Manish Kunjam, siege of DFO office

तेंदूपत्ता बोनस घोटाले पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट: मनीष सिंह

सुकमा।
पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के निवास पर एसीबी और ईओडब्ल्यू द्वारा की गई छापेमारी के विरोध में सुकमा जिला मुख्यालय में बस्तरिया राज मोर्चा के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव कर तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि शीघ्र वितरित करने और घोटाले में लिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान उपवन मंडल अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बस्तरिया राज मोर्चा के जिला प्रभारी रामा सोड़ी ने बताया कि 10 अप्रैल 2025 को पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के सुकमा व रामाराम स्थित निवास पर जो छापेमारी हुई, वह पूर्णतः दुर्भावनापूर्ण एवं अपमानजनक थी। उन्होंने दावा किया कि मनीष कुंजाम ही इस तेंदूपत्ता बोनस घोटाले को उजागर करने वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने 8 जनवरी 2025 को कलेक्टर को इस घोटाले की लिखित शिकायत दी थी।

यह घोटाला करीब 6 करोड़ 54 लाख रुपए का है, जिसमें से 3 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि नगद दी जानी थी, जबकि शेष राशि को ऑनलाइन खातों में ट्रांसफर करने की बात कही गई। जांच में सामने आया कि कई संग्राहकों के खातों में कोई रकम नहीं डाली गई, जिससे गबन की आशंका और भी गहरी हो गई है।

प्रदर्शनकारियों ने दो मुख्य मांगें रखीं:

  1. तेंदूपत्ता संग्राहकों की मेहनत की कमाई यानी बोनस राशि को बिना किसी जांच या अड़चन के तत्काल वितरित किया जाए।
  2. घोटाले में लिप्त सभी दोषियों की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं, तो आने वाले दिनों में चक्का जाम जैसे बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

यह प्रदर्शन न सिर्फ प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आम जनता अब अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज़ उठा रही है।

17 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में सफलता और धन लाभ के शुभ योग

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन

Sasaram: दावों के ‘मास्टर प्लान’ के बीच बदहाल शहर, जलजमाव और प्यास से जूझ रही जनता

Report: Avinash shrivastva Sasaram ऐतिहासिक शहर सासाराम की वर्तमान तस्वीर प्रशासनिक आश्वासनों