,

कवर्धा कलेक्टरेट को उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप – दफ्तर खाली कराकर बम स्क्वॉड ने की सघन तलाशी

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्टरः खेसारी नंदन तिवारी

कवर्धा, छत्तीसगढ़: जिले के कलेक्टर कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी मच गई। मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी में दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच विस्फोट की बात कही गई थी, जिससे पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ईमेल कश्मीर से भेजा गया है, जिसमें तमिलनाडु से संबंधित कुछ संदर्भ भी शामिल हैं। इस संदिग्ध ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

कार्यालय को कराया गया खाली, जांच शुरू

धमकी मिलने के बाद कलेक्टर कार्यालय को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। कर्मचारियों और आगंतुकों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा घेरा बनाया गया है। दफ्तर के हर कोने की गहन जांच की जा रही है ताकि कोई संदिग्ध वस्तु मिल सके।

पुलिस ने शुरू की जांच, साइबर टीम भी सक्रिय

धमकी से जुड़ी ईमेल की सच्चाई और स्रोत की जांच के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मेल किसने और किस उद्देश्य से भेजा। शुरुआती जांच में यह शरारती तत्वों की साजिश भी हो सकती है, लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रहा है।

कवर्धा जैसे शांत जिले में इस तरह की धमकी ने सभी को चौंका दिया है। हालांकि समय रहते पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से हालात नियंत्रण में हैं। अभी तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

पाकिस्तान: स्वतंत्रता का सपना, गरीबी की हकीकत…यह भी पढ़े

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख