,

ब्लू ओरिजिन का ऑल-वीमेन स्पेस मिशन: जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज और पॉपस्टार कैटी पेरी समेत 6 महिलाओं की ऐतिहासिक उड़ान

- Advertisement -
Ad imageAd image
All-Women Crew Set to Soar Jeff Bezos' Fiancée Lauren Sánchez, Katy Perry to Fly to Space Today

अंतरिक्ष की दुनिया में एक नया इतिहास बनने जा रहा है। सोमवार, 14 अप्रैल को अमेरिका के टेक्सास से छह महिलाओं का एक ऑल-वीमेन क्रू ब्लू ओरिजिन के रॉकेट के ज़रिए अंतरिक्ष की उपकक्षीय उड़ान पर रवाना होने वाला है। इस खास मिशन की अगुवाई खुद जेफ बेजोस की मंगेतर और पत्रकार लॉरेन सांचेज़ कर रही हैं।

इस महिला दल में उनके साथ होंगी मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी, टीवी होस्ट और पत्रकार गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और NASA की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे

11 मिनट की उपकक्षीय यात्रा

यह महिला दल ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट के जरिए पृथ्वी से करीब 100 किलोमीटर ऊपर तक की उड़ान भरेगा। यह क्षेत्र तकनीकी रूप से अंतरिक्ष की सीमा मानी जाती है जिसे “कर्मन रेखा” कहा जाता है। उड़ान करीब 11 मिनट की होगी, जिसमें क्रू स्पेस के किनारे तक जाकर लौटेगा।

मिशन का मकसद

इस मिशन को NS-31 नाम दिया गया है और यह ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य “ऐसा स्थायी प्रभाव छोड़ना है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दे।”

लॉरेन सांचेज और कैटी पेरी की खास भूमिका

लॉरेन सांचेज ने बताया कि उन्होंने इस मिशन के लिए ऐसी महिलाओं को चुना है, जिन्होंने समाज को प्रेरित किया है और बदलाव लाने की क्षमता दिखाई है। वहीं कैटी पेरी ने कहा कि वे पिछले दो दशकों से अंतरिक्ष में जाने का सपना देख रही थीं।
उनके शब्दों में, “जब पहली बार ब्लू ओरिजिन ने कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की, तब से ही मैं इस मिशन का हिस्सा बनने की इच्छुक थी। और जब मुझे निमंत्रण मिला, तो वह पल मेरे लिए अविश्वसनीय था।”

बाकी सदस्यों के लिए भी एक सपना

NASA की वैज्ञानिक रही आयशा बोवे, मानवाधिकारों की पैरोकार अमांडा गुयेन और फिल्ममेकर केरियन फ्लिन ने भी इस मिशन को एक सपने के सच होने जैसा बताया है। यह मिशन उन महिलाओं के लिए भी उम्मीद की किरण है जो साइंस, स्पेस और टेक्नोलॉजी में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

अब तक 52 यात्रियों को अंतरिक्ष में ले चुका है ब्लू ओरिजिन

जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन अब तक 52 लोगों को अंतरिक्ष की उपकक्षीय यात्रा करवा चुकी है। खुद बेजोस भी साल 2021 में पहली उड़ान में सवार हुए थे। वहीं, 2022 में स्टार ट्रेक फेम एक्टर विलियम शैटनर 90 साल की उम्र में स्पेस में जाकर सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री बनने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

ये भी पढ़िए; PM MODI का तंज: वक्फ कानून सही होता तो मुस्लिमों को पंचर नहीं बनाना पड़ता

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट