,

हाथियों के मूवमेंट को लेकर लापरवाही, फॉरेस्ट बीट गार्ड निलंबित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Forest beat guard suspended for negligence regarding elephant movement

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ — बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत चाकी फॉरेस्ट एरिया में तैनात बीट गार्ड को अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मुख्य वन संरक्षक, सरगुजा द्वारा यह कार्रवाई हाथियों की लोकेशन की जानकारी समय पर न देने और क्षेत्र में मुनादी जैसे जरूरी सतर्कता कार्यों में लापरवाही के चलते की गई है।

वन विभाग के अनुसार, बीते कुछ समय से जिले के विभिन्न हिस्सों में हाथियों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने, जंगल में अनावश्यक रूप से प्रवेश न करने, जंगल में आग न लगाने और महुआ बीनने जैसे कार्यों से बचने की अपील की जा रही है।

गंभीर चिंता का विषय यह है कि बीते एक सप्ताह में बलरामपुर जिले के अलग-अलग वन परिक्षेत्रों में हाथियों के हमले से 5 ग्रामीणों की जान जा चुकी है। विभाग ने मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की है।

वन विभाग लगातार हाथी प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा रहा है और ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयास भी जारी हैं। इस बीच किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त न करने की चेतावनी भी अधिकारियों द्वारा दी गई है।

यह कार्रवाई एक संदेश है कि वन्यजीवों और ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों में लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अचानक टला , Chang’e-7 की लॉन्चिंग पर लगा ब्रेक; जानें क्या है वजह

Chang’e-7: चीन ने अपने महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन Chang’e-7 को लेकर बड़ा फैसला

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र