कोरबा ब्रेकिंग: सड़क हादसे में दो शिक्षकों की दर्दनाक मौत, दो घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Korba Breaking: Two teachers died tragically in a road accident, two injured

कोरबा, 7 अप्रैल:
दीपका शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब चारों लोग एक बारात से लौट रहे थे।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान खरमोरा निवासी 31 वर्षीय हिमांशु सिंह और एमपी नगर निवासी 30 वर्षीय सुभम दीप के रूप में हुई है। दोनों ही मृतक सेंट जेवियर स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दीपका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: MP में डॉ. मोहन यादव सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता में आया क्रांतिकारी उछाल

Bhopal प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महिला सशक्तिकरण' और 'वोकल फॉर लोकल' के

Gold-Silver Price Today : चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना भी ₹1.50 लाख के पार

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली, शुक्रवार को सोना और चांदी की

Kumbh Mela की वायरल लव स्टोरी में ट्विस्ट, नाबालिग निकली मोनालिसा, पति पर दर्ज POCSO केस

Kumbh Mela: कुंभ मेले में चर्चित हुई मोनालिसा की शादी का मामला

Uttarkashi में चारधामा यात्रा से पहले मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी

Report by: Vinit Kanswal Uttarkashi: चारधाम यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी