,

बुरखा की आड़ में चोरी: शोरूम से लाखों रूपए लेकर भागा कर्मचारी!

Theft under the cover of burqa: Employee ran away from showroom with lakhs of rupees!

रायपुर। राजधानी के पंडरी इलाके स्थित श्री शिवम शोरूम में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। चोरी की यह बड़ी वारदात मामा-बांजा की आपराधिक साजिश का हिस्सा निकली, जिसमें दुकान का ही एक कर्मचारी मास्टरमाइंड था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लाखों की नकदी और कीमती सामान बरामद किया है।

यह चोरी 31 मार्च और 1 अप्रैल की दरम्यानी रात को अंजाम दी गई थी। घटना के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से पूछताछ में एक नाम सामने आया — राजेश टंडन। शोरूम में काम करने वाला राजेश ही इस वारदात का मुख्य साजिशकर्ता निकला।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि राजेश ने अपने मामा परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम, सुरेश कुमार दीवान और मोहनीश श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ के साथ मिलकर चोरी की पूरी योजना बनाई थी। योजना के मुताबिक, सभी आरोपी बुरखा पहनकर शोरूम में घुसे ताकि पहचान छिपाई जा सके। चोरी के बाद जब राजेश रस्सी के सहारे छत से नीचे उतर रहा था, तभी रस्सी टूट गई और वह गिर पड़ा, जिससे उसके दोनों पैर टूट गए। इसी घटना से पुलिस को राजेश पर शक हुआ और फिर पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 लाख 89 हज़ार रुपये नकद, दो कारें, एक एक्टिवा, एक पल्सर बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। कुल मिलाकर जब्त सामान की कीमत करीब 23 लाख रुपये आंकी गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चोरी की बची हुई रकम की बरामदगी के लिए अदालत से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच की मदद से एक बड़ा मामला सुलझा लिया गया है, लेकिन यह वारदात यह भी बताती है कि विश्वासघात और लालच किस हद तक ले जा सकता है।

7 अप्रैल 2025 का राशिफल: आपके सितारों का हाल और उपयोगी सुझाव

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…