धमतरी: रुद्री के दुलारी नगर में खड़ी दो कारों में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Two cars parked in Dulari Nagar of Rudri caught fire causing panic

रिपोर्ट: वैभव चौधरी, धमतरी

धमतरी। शहर से लगे रुद्री थाना क्षेत्र के दुलारी नगर गली नंबर 3 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। यह घटना 5 अप्रैल की देर रात की है, जब मोहल्ले के लोगों ने आग की लपटें देखी और तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

जानकारी के अनुसार, प्रेमचंद देवांगन और योगेश कुमार देवांगन की कारें उनके घर के बाहर खड़ी थीं। देर रात अचानक दोनों कारों में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे।

घटना से पूरे रुद्री इलाके में आशंका और दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किसी साजिश के तहत लगाई गई है या तकनीकी कारणों से लगी है। मामले की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके। कार मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे इस घटना से सदमे में हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द इस आगजनी की सच्चाई सामने लाई जाए।

7 अप्रैल 2025 का राशिफल: आपके सितारों का हाल और उपयोगी सुझाव

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय