सरगुजा: स्कूटी सवार नाले में गिरा, अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Surguja: Scooty rider fell into drain, accident happened on Ambikapur National Highway

स्थान: लखनपुर

सरगुजा जिले के लखनपुर 130 किलोमीटर स्थित कुंवरपुर बांध मोड़ के पास अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे नाले में जा गिरा, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जबकि दूसरा युवक मामूली रूप से घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार युवक तेज रफ्तार में मोड़ को पार कर रहे थे, तभी अचानक वाहन संतुलन खो बैठा और सीधा नीचे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सहायता करते हुए घायलों को नाले से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद डायल 112 वाहन की मदद से घायलों को लखनपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।

कुंवरपुर मोड़ को स्थानीय लोग पहले से ही दुर्घटना संभावित क्षेत्र मानते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर न तो कोई सुरक्षा व्यवस्था है और न ही कोई चेतावनी या संकेतक चिन्ह लगाए गए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कुंवरपुर मोड़ पर सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक कदम उठाए जाएं और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

प्रशासन और संबंधित विभागों की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है, जिससे आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chhattisgarh Cooperative Week: छत्तीसगढ़ में 29 जून से मनाया जाएगा सहकारिता सप्ताह

Chhattisgarh Cooperative Week: 2573 पैक्स समितियों के जरिए गांव-गांव तक पहुंचेगा सहकारिता

Chhattisgarh Paddy Procurement: धान खरीदी के बाद बदली तस्वीर, समय पर उठाव से बचा करोड़ों का अनाज

Chhattisgarh Paddy Procurement: समय पर उठाव से धान संग्रहण केंद्रों में नहीं

Ireland vs India T20 : आयरलैंड ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 में भारत को 34 रन से हराया

Ireland vs India T20 : बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय