,

बेमेतरा में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, 70 वर्षीय बुजुर्ग की टंगिये से निर्मम हत्या

- Advertisement -
Ad imageAd image
Sensation due to murder in broad daylight in Bemetara, 70-year-old man brutally murdered with a tangi

ब्यूरो रिपोर्ट: संजू जैन

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बार फिर दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। जिले के साजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घोटवानी में 70 वर्षीय बुजुर्ग अशोक निर्मलकर की निर्मम हत्या कर दी गई। यह हत्या गांव के ही निवासी जीवन वर्मा द्वारा टंगिये से की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने टंगिये से ऐसा वार किया कि वह मृतक के सिर में ही फंस गया। वारदात के बाद आरोपी द्वारा सबूत मिटाने की नीयत से शव को जलाने की भी योजना थी। मौके से पेट्रोल और माचिस बरामद की गई है, जिससे यह आशंका और भी मजबूत होती है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मृतक अशोक निर्मलकर गांव में एक सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे और उनके बेटे विजय निर्मलकर केशतरा पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

सूचना मिलने पर साजा थाना से एएसआई बी.आर. सोनकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी जीवन वर्मा फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

यह जघन्य हत्या न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि गांव में भय और असुरक्षा का माहौल भी उत्पन्न कर चुकी है। पुलिस प्रशासन ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. IGKV पेपर लीक के बाद

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में इंटरनेशनल स्विमिंग कोच

Chanakya Niti: धोखेबाज़ पार्टनर हो या झूठा दोस्त, इन 6 संकेतों से सामने आ जाएगा सच

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, रिश्तों

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र