रायगढ़: गजराज का फरेब, दिन में सड़क पर रात के अंधेरे में खेत निशाने पर..!

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Raigarh: Elephants are destroying crops in the dark of night, farmers are worried

रायगढ़। जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के अंधेरे में ये जंगली हाथी गांव के नजदीक पहुंचकर किसानों की फसलों को रौंद रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। बीती रात भी जिले में 15 किसानों की फसलें हाथियों के पैरों तले कुचलकर बर्बाद हो गईं। अब वन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

गांवों में घुसकर फसलें कर रहे नष्ट

मंगलवार और बुधवार की देर रात रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी जंगल से निकलकर सारढाप और कंटगडीह बस्तियों के करीब पहुंच गया। इसके बाद हाथी ने ग्रामीणों के खेतों में घुसकर फसलों को रौंद डाला और जमकर फसलें खाईं।

किसानों को भारी नुकसान

बताया जा रहा है कि सारढाप में ओम कुमार राठिया, उलस राम राठिया और पवन कुमार राठिया के धान की फसल को हाथी ने बर्बाद कर दिया। वहीं, कंटगडीह में त्रिलोचन द्वारा लगाए गए तरबूज की फसल को भी काफी नुकसान हुआ।

ग्रामीणों ने खदेड़ने की कोशिश की

हाथी के खेतों में पहुंचने की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह देर रात तक खेतों में ही डटा रहा। इसके बाद सुबह होते ही वह छाल रेंज की ओर चला गया।

धरमजयगढ़ में भी भारी नुकसान

धरमजयगढ़ क्षेत्र में भी हाथियों का भारी आतंक देखा गया है। यहां 11 किसानों की फसलों को हाथियों ने नष्ट कर दिया। धरमजयगढ़ वन मंडल के सागरपुर में 5, बेहरामार में 4 और सिंघीझाप में 2 किसानों के खेतों में भारी नुकसान हुआ है। सुबह वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन शुरू किया।

133 हाथी कर रहे हैं विचरण

वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रायगढ़ और धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 133 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें रायगढ़ में 26 और धरमजयगढ़ में 107 हाथी मौजूद हैं। इनमें नर 44, मादा 61 और 28 शावक शामिल हैं। वन विभाग इन पर कड़ी निगरानी रख रहा है और ग्रामीणों को जंगलों में न जाने की हिदायत दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए, ताकि हाथियों के आतंक से फसलों और लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके।

4 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में मिलेंगे नए अवसर

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के