चांपा पुलिस ने नशीली सिरप बेचने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Champa police arrested three accused selling intoxicating syrup

जांजगीर-चांपा: जिले के चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली सिरप की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो विक्रेताओं और एक सप्लायर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिवनी क्षेत्र में एक युवक नशीली सिरप बेचने की फिराक में घूम रहा है। इस आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली सिरप बरामद की। तीनों आरोपियों के पास से 134 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप, 3 मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 1,65,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के अवैध व्यापार पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

4 अप्रैल 2025 का राशिफल: करियर में मिलेंगे नए अवसर

Mahidpur: ‘लेडी सिंघम’ का बड़ा एक्शन, वन और राजस्व विभाग ने आरा मशीनों पर की छापेमारी

रिपोर्टर : कुशाल ठाकुर Mahidpur उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में अवैध

Sandipani School : देशभर में मॉडल बनेंगे सांदीपनि स्कूल ,सांदीपनि स्कूलों से शिक्षा को नए आयाम

Sandipani School : गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर,केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुख्यमंत्री

Disneyland Fair Clash : कोरबा के डिजनीलैंड मेले में हंगामा, दंपत्ति से मारपीट का आरोप

Disneyland Fair Clash : टिकट विवाद के बाद झूला कर्मचारियों और दंपत्ति

Bhopal: CM डॉ. मोहन ने नए सीएम शुभेंदु को दी बधाई, कहा- आज से पश्चिम बंगाल में नवयुग का शुभारंभ

Bhopal: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री

PWD Commission Controversy: करोड़ों के भुगतान, कमीशनखोरी और मारपीट का CCTV आया सामने

PWD Commission Controversy: 4.65 करोड़ के भुगतान पर विवाद, PWD कर्मचारी पर

Illegal Land Encroachment: सरगुजा में अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त, बिहार रिजॉर्ट की जमीन की फिर हुई जांच

Illegal Land Encroachment: कमोदा स्थित बिहार रिजॉर्ट पहुंचा प्रशासनिक अमला, सरकारी जमीन