,

अगले 3 वर्ष में प्रदेश की सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ा जाए: सीएम यादव

All the settlements of the state should be connected by roads in the next 3 years: CM Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों के सुगम आवागमन और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रदेश की शत-प्रतिशत बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करें। सभी जिलों में सड़कों की आवश्यकता का वैज्ञानिक आधार पर सर्वे सुनिश्चित कर कार्य-योजना बनाई जाए। सड़कों की आवश्यकता के संबंध में विधायकों और पंचायत प्रतिनिधियों का अभिमत अवश्य लिया जाए। राज्य सरकार अगले तीन वर्ष में सभी बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अतिवृष्टि, बाढ़ तथा अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत और उनके उन्नयन की आवश्यकता के प्रति सतर्क रहते हुए तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जाए। सड़कों के रख-रखाव और नियमित निरीक्षण में मोबाइल एप, जियो टैगिंग तथा एआई टेक्नॉलोजी का उपयोग कर इसे अधिक प्रभावी बनाया जाए। सड़कों पर वर्तमान यातायात का सर्वे कर उन्नयन और लेन विस्तारीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पाण्डाटोला से बीजाटोला तक देश की पहली सड़क का निर्माण बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र में किया गया है। सड़कों के संधारण और उन्नयन के लिए भारत सरकार से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने में प्रदेश, देश में प्रथम रहा है। प्रदेश में मार्गों के संधारण के लिए वर्ष 2015-16 से लागू ई-मार्ग पोर्टल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई तथा केन्द्र सरकार द्वारा इसे सम्पूर्ण देश में नेशनल ई-मार्ग के रूप में लागू किया गया है।

बताया गया कि प्रदेश की 89 हजार बसाहटों में से 50 हजार 658 बसाहटों तक रोड़ कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर ली गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के अंतर्गत बनने वाली 11 हजार 544 बसाहटों के लिए सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष 26 हजार 798 बसाहटों की कनेक्टिविटी के लिए राज्य सरकार द्वारा पहल की जा रही है। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि सामान्य संधारण कार्यों का प्राक्कलन तैयार करने और तकनीकी प्रशासकीय स्वीकृति आदि की ऑनलाइन व्यवस्था सम्वेग पोर्टल के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।

3 अप्रैल की ये 3 राशियां होंगी भाग्यशाली! कहीं आपकी राशि तो नहीं?

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

QUAD: पीएम मोदी ने उठाया तिरंगे वाला मार्कर, अमेरिकी पॉडकास्टर बोले- ट्रंप के अहंकार को दिया जवाब

QUAD: मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

USA में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक आपदा की ओर बढ़ रहा भारत; SIR पर भी उठाए सवाल

USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों दो दिवसीय अमेरिका…

Kulgam मुठभेड़ में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सरेंडर की अपील ठुकराने का वीडियो आया सामने

Kulgam: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई…

Trump की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी को 27 साल 6 महीने की जेल, ईरान की IRGC से जुड़े थे तार

Trump: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख नेताओं की हत्या…

Karthigai Deepam Controversy: थलपति विजय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग

Karthigai Deepam Controversy: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम…