पाली हत्याकांड: 9 आरोपी हिरासत में, भाजपा ने किया निष्कासन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Pali murder case: 9 accused in custody, BJP expels them

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में हुए ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल हत्याकांड में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अब तक 9 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और सबूतों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस मामले में भाजपा पदाधिकारी मंडल प्रमुख रोशन ठाकुर सहित अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है।

भाजपा का कड़ा रुख

घटना में पार्टी के पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी सख्त कदम उठाए हैं। भाजपा ने पाली मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रभात दुबे और महामंत्री विवेक कौशिक को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कार्यालय से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

मृतक के घर के बाहर तनावपूर्ण स्थिति

पाली हत्याकांड को लेकर मृतक रोहित जायसवाल के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जायसवाल के घर के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस की जांच जारी

पाली पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले को सुलझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग इस पर जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं।

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के