,

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार

रिपोर्टरः शेखर

बोकारो जिले के बालीडीह थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे पिता को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

16 मार्च को दर्ज हुआ था मामला

पीड़िता की मां ने 16 मार्च को बालीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने अपने पति और उसके दोस्त पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लखीचंद गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस की लगातार छापेमारी, रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में दूसरा आरोपी, जो कि पीड़िता का पिता है, घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लगातार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी अभियान चलाया। आखिरकार, उसे बोकारो रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पिता ने कबूला अपराध, पहले भी कर चुका है संगीन वारदातें

बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास पहले से ही रहा है और उसके खिलाफ अन्य थानों में भी केस दर्ज हैं।

हत्या के मामले में भी आरोपी – जानकारी के अनुसार, वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार…यह भी पढ़े

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…