,

17.43 लाख रुपये के सरिया लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टरः भूपेंद्र ठाकुर

रायगढ़: जिले में पूंजीपथरा पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में फरार आरोपी को कोरबा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी, जो ट्रेलर ड्राइवर था, ने अपने साथी मिस्त्री और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 17.43 लाख रुपये मूल्य के सरिया को हड़प लिया था। यह आरोपी फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर प्लांट में दस्तावेज जमा कर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

घटना का विवरण: बीएस स्पंज प्रा. लि. तराईमाल में सेल्समैन के रूप में कार्यरत विशाल त्रिपाठी ने 1 अगस्त 2024 को पूंजीपथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 2024 को लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट रायगढ़ के माध्यम से ट्रक नंबर CG 04 PA 3783 में 35.040 टन टीएमटी सरिया लोड कर भोपाल स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के लिए भेजा गया था।

ट्रक ड्राइवर रवि सिंह को 27 जुलाई की सुबह 11 बजे माल लेकर रायगढ़ से निकलना था। जब भोपाल स्थित अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के अंशुल अग्रवाल ने ड्राइवर से संपर्क किया, तो उसने शाम तक पहुंचने की बात कही। लेकिन शाम 5 बजे के बाद ड्राइवर का फोन बंद हो गया और वह फरार हो गया। जब कंपनी और ट्रांसपोर्टर ने छानबीन की, तो माल की गड़बड़ी सामने आई।

आरोपी की पहचान और साजिश: जांच में पता चला कि असली आरोपी का नाम रंजित सिंह है, जो उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का निवासी है। पहले वह बिलासपुर में ट्रेलर चालक था, जहां उसकी मुलाकात मिस्त्री अब्दुल से हुई। दोनों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 27 जुलाई को अब्दुल के सहयोग से फर्जी नंबर प्लेट के साथ प्लांट से माल उठाकर फरार हो गया।

रास्ते में अकलतरा टोल से पहले एक पेट्रोल पंप पर अब्दुल और उसके साथी राजू सिंह ने ट्रक रुकवाया, डीजल चोरी किया और खुद ट्रक लेकर निकल गए। बदले में रंजित को सिर्फ 1500 रुपये और एक छोटा मोबाइल दिया गया।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी: थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कोरबा जिले के दीपिका क्षेत्र में छिपा हुआ है। तत्काल दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ट्रक (CG 09 JL 1792), फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद कर लिया है।

आगे की कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी रंजित सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इसके अलावा, आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना का मामला भी दर्ज है। पुलिस अब मास्टरमाइंड अब्दुल और उसके साथी राजू सिंह की तलाश में जुटी हुई है और लगातार दबिश दे रही है।

इंडियाज गॉट लेटेंट का झोल, समय रैना बोले- माफ कर दो…यह भी पढ़े

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…