,

अमित शाह का बड़ा बयान: पंजाब में कुछ लोग बनना चाहते थे भिंडरावाले, अब जेल में कर रहे गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ

21 मार्च, 2025 को अमित शाह ने अमृतपाल और भिंडरावाले पर दिए बयान
नई दिल्ली, 21 मार्च 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब में कुछ लोग भिंडरावाले बनना चाहते थे, लेकिन सरकार ने उन्हें डिब्रूगढ़ जेल में रखकर शांति सुनिश्चित की।

अमित शाह ने कहा, “हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि जो लोग भिंडरावाले बनना चाहते थे, वे अब असम की जेल में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने राज्य में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए और देश में किसी भी तरह के खतरे को बढ़ने नहीं दिया।

अमृतपाल सिंह का मामला:
वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल, 2023 को मोगा जिले के रोडे गांव में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें और उनके समर्थकों को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था।

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…