,

बेंगलुरु में 4 महीने से लापता महिला की सड़ी-गली लाश बरामद, पुलिस ने ऐसे किया हत्याकांड का खुलासा

कर्नाटक: राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाले हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने करीब चार महीने पहले लापता हुई 59 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। 26 नवंबर 2024 को महिला के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई थी। अब पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था।

क्यों हुई महिला की हत्या?

पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी लक्ष्मण, जो प्लंबर का काम करता था और ऑटो रिक्शा भी चलाता था, कर्ज से परेशान था। उसने किसी से ₹2 लाख का कर्ज लिया था, लेकिन उसे चुकाने में असमर्थ था। इसी दौरान उसने देखा कि कोथनूर इलाके में रहने वाली महिला मैरी हमेशा भारी मात्रा में गहने पहनती थीं। 26 नवंबर को जब मैरी घर में अकेली थीं और उन्होंने खराब नल की मरम्मत के लिए लक्ष्मण को बुलाया, तो आरोपी ने मौका देखकर उनकी हत्या कर दी और उनके गहने लूटकर फरार हो गया।

शव को ठिकाने लगाने की साजिश

हत्या के बाद, आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पहले से सोची-समझी चाल चली। उसने दोपहर 3 बजे महिला के शव को एक ऑटो में रखा और बेंगलुरु के एक कचरा डंपिंग यार्ड में फेंक दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने मैरी का मोबाइल फोन चालू कर उसे कचरा फेंकने वाले ऑटो में डाल दिया, ताकि लोकेशन ट्रेस करने पर पुलिस किसी और दिशा में भटक जाए।

पुलिस ने क्यों नहीं जताया पहले शक?

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस ने लक्ष्मण के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच की, जिसमें पता चला कि 26 नवंबर को उसकी लोकेशन उसके अपने घर के पास डीजे हॉल्ली इलाके में थी। इस वजह से पुलिस को उस पर कोई संदेह नहीं हुआ और वह जांच के दायरे से बाहर रह गया।

बहू को था आरोपी पर शक, ऐसे पकड़ा गया हत्यारा

हालांकि, मैरी की बहू को लक्ष्मण पर शक था क्योंकि घटना के दिन केवल वही व्यक्ति घर में आया था। हत्या के कुछ दिन बाद आरोपी अचानक गायब हो गया, जिससे बहू का शक और गहरा हो गया। 10 मार्च को किसी व्यक्ति ने बहू को आरोपी के ठिकाने की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। आखिरकार, लक्ष्मण ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इस हत्याकांड का खुलासा हो गया।

GOOD MORNING: TOP 10 NEWS OF TODAY…यह भी पढ़े

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव

Gotmar Mela 2026: पांढुर्णा के गोटमार मेले में खूनी खेल, 438 से अधिक घायल

Gotmar Mela 2026 : मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले में पारंपरिक गोटमार

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा, हसदेव नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी चिचोली पिकनिक स्पॉट में बड़ा

MP Passenger Transport : आर्थिक विकास के साथ मिलेगा रोजगार,यात्री परिवहन के नए विजन पर मंथन

MP Passenger Transport : अत्याधुनिक, सुरक्षित, सुगम यात्री परिवहन,यात्री परिवहन के भविष्य

Raisen Jail Shooting: 9 दिन बाद सामने आया जिला जेल गोलीकांड का लाइव CCTV फुटेज

Raisen Jail Shooting : रायसेन जिला जेल में हुए गोलीकांड के करीब

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के हेलीपैड निर्माण पर उठे सवाल

VIP Helipad Construction: राजनांदगांव में उपराष्ट्रपति के आगमन के लिए बनाए गए

BHMS इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों की रैली आज, DM को सौंपेंगे ज्ञापन

रिपोर्ट- अंकित दुबे BHMS गाजीपुर के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,

Kerala Journalists UP Model: मीडिया संवाद में यूपी और केरल के पत्रकारों ने साझा किए अनुभव

Kerala Journalists UP Model लखनऊ में आयोजित एक विशेष मीडिया संवाद कार्यक्रम

Narcotics Case: 178 नशीले इंजेक्शन बरामदगी मामले में सप्लायर को 12 साल की सजा, 1 लाख जुर्माना

Narcotics Case: अंबिकापुर में नशीले इंजेक्शन की सप्लाई के मामले में कोर्ट