अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताज सुरक्षा पुलिस ने महिला पर्यटकों का किया स्वागत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

आगरा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ताजमहल आने वाली महिला पर्यटकों का थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में यह आयोजन किया गया, जिसमें महिला पर्यटकों को सुरक्षा, सेवा और संवेदना की भावना के साथ ताजमहल भ्रमण कराया गया।

महिला पर्यटकों की सुरक्षा व सहयोग पर विशेष ध्यान

क्विक रिस्पांस टीम के जवानों ने महिला पर्यटकों की हरसंभव सहायता करते हुए उनके साथ मित्रतापूर्ण संवाद स्थापित किया, जिससे उनकी ताजमहल यात्रा यादगार बन सके। इस दौरान कर्नाटक के मंगलौर स्थित फादर मुल्लर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की 100 से अधिक छात्राओं सहित अन्य राज्यों से आई महिला पर्यटकों का ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पुलिस टीम द्वारा स्वागत किया गया।

आगरा पुलिस को मिला आभार

सुरक्षा दल ने महिला पर्यटकों को सुखद और सुरक्षित वातावरण में ताजमहल का भ्रमण कराया। इस सहयोग के लिए छात्राओं एवं अन्य महिला पर्यटकों ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।

सातवें वेतन आयोग का वादा खोखला? 5 साल से इंतजार कर रहे सेवानिवृत्त शिक्षक..यह भी पढ़े

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय