आरोन वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबार पर बड़ी छापेमार कार्रवाई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

विकास भार्गव

गुना: आरोन वन परिक्षेत्र की टीम ने ग्राम कोलुआ और बड़कुआ में अवैध रूप से संग्रहित की गई सागवान की लकड़ी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जप्त कर लिया। यह संयुक्त अभियान गुना दक्षिण और उत्तर परिक्षेत्र स्टाफ के सहयोग से संचालित किया गया, जिसमें दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सागवान की सिल्ली बरामद की गई।

संगठित टीम ने दिया अंजाम

इस ऑपरेशन का नेतृत्व आरोन वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी ने किया, जिनके निर्देशन में तीन रेंज के स्टाफ को शामिल किया गया। इस टीम में परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र राणा, दुर्गेंद्र सिंह जाट, इमरान मियां, हर्ष गौतम, डिपो प्रभारी हरीश भार्गव और बीट प्रभारी विट्ठल मीणा ने अहम भूमिका निभाई।

लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई

वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक चौधरी ने बताया कि आरोन में अवैध लकड़ी तस्करी पर पूर्ण नियंत्रण के लिए वन माफियाओं के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की सागवान लकड़ी जप्त की गई।

हाल ही में तीन जिलों की वन टीम ने राजगढ़ के सुठालिया क्षेत्र में भी इसी तरह की बड़ी छापेमारी कर अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा था। उसके कुछ ही दिनों बाद, आरोन में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जारी रहेगा अभियान

इस अभियान को मुख्य वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव और वन मंडल अधिकारी अक्षय राठौड़ के निर्देशन में अंजाम दिया गया। वन विभाग का कहना है कि अवैध लकड़ी तस्करी को पूरी तरह खत्म करने के लिए इस प्रकार की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान: 1 महिला सहित 5 नक्सलियों ने झुकाया सिर..यह भी पढ़े

MP को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना शासन की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण : CM डॉ. यादव

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार- 2026 के अंतर्गत

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. केरल पहुंचा मानसून, छत्तीसगढ़

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भोपाल में आंधी-बारिश से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय

Crime Control Drive: रायपुर में पुलिस का विशेष अभियान तेज, 22 संदिग्धों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

Crime Control Drive: तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्धों की

Ebola Surveillance: इबोला प्रभावित देशों से लौटे तीन लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, दुर्ग में अलर्ट जारी

Ebola Surveillance: कांगो, इथियोपिया और युगांडा से लौटे यात्रियों की निगरानी, सैंपल

UPSC Aspirant Support: यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की मदद को आगे आए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी

UPSC Aspirant Support: कलेक्टर से मुलाकात में छात्रा महिमा प्रजापति की भावुक

Road Projects :MP में सड़कों की बेहतर कनेक्टिविटी,केंद्र से दो सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Road Projects : डबल इंजन की सरकार, विकास की नई रफ्तार,बैतूल-खंडवा-खरगोन-बड़वानी को

Palari Municipal Election में कांग्रेस का दबदबा, अध्यक्ष पद यानेश साहू ने जीता

Palari Municipal Election: अध्यक्ष पद में रोमांचक मुकाबला, यानेश साहू ने 506