,

यूपी: हिजबुल मुजाहिदीन का वांछित आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान में ली थी ट्रेनिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image

उत्तर प्रदेश: एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई में हिजबुल मुजाहिदीन के वांछित आतंकी उल्फत हुसैन को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इस आतंकी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कटघर पुलिस के सहयोग से एटीएस ने संयुक्त अभियान चलाकर इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

पाकिस्तान से ली थी आतंकी ट्रेनिंग

गिरफ्तार आतंकी उल्फत हुसैन ने 1999-2000 के बीच पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद वह भारत में सक्रिय हुआ। यह आतंकी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। एटीएस की सहारनपुर यूनिट ने इसे गिरफ्तार किया है।

हाल ही में कौशांबी से भी आतंकी हुआ था गिरफ्तार

कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में कौशांबी से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक सक्रिय आतंकी लजर मसीह को गिरफ्तार किया था। वह अमृतसर के रामदास क्षेत्र के कुर्लियान गांव का निवासी था और प्रयागराज महाकुंभ में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पाकिस्तानी हैंडलरों से था संपर्क

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आतंकी लजर मसीह पाकिस्तान स्थित आईएसआई एजेंटों के सीधे संपर्क में था। उसे ड्रोन के जरिए गोला-बारूद और हथियार भेजे जा रहे थे।

प्रयागराज महाकुंभ को था निशाना

डीजीपी प्रशांत कुमार के अनुसार, आतंकी लजर प्रयागराज महाकुंभ के दौरान बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देना चाहता था और इसके बाद वह पुर्तगाल भागने की फिराक में था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के कारण उसकी योजना विफल हो गई। इस दौरान लजर यूपी के कौशांबी, लखनऊ और कानपुर में सक्रिय था।


क्या मध्य प्रदेश गर्मी के लिए तैयार है? मार्च में तापमान में वृद्धि..यह भी पढ़े

Panchkula Crane Accident : चौथी मंजिल पर जनरेटर चढ़ाते समय पलटी क्रेन

Reporter : कुलदीप सैनी Panchkula Crane Accident : पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेले के बाद हरिद्वार में सफाई अभियान तेज

Haridwar Cleanliness Drive : कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद हरिद्वार

Rudraprayag Tiranga Rally : रुद्रप्रयाग तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Reporter : सत्यपाल नेगी Rudraprayag Tiranga Rally : स्वतंत्रता दिवस से पहले रुद्रप्रयाग

Madhupur Hospital: नवजात की मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Hospital मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में एक नवजात की

Patna Firing News: पटना में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Patna Firing News राजधानी पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भूपतिपुर