,

गोवा में तांत्रिक के कहने पर मासूम की बलि, पति-पत्नी गिरफ्तार

गोवा : एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नि:संतान दंपति ने तांत्रिक की सलाह पर पड़ोस की पांच साल की बच्ची की बलि दे दी और शव को घर के पीछे दफना दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

तांत्रिक के बहकावे में आकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बाबासाहेब अलार (52) और उसकी पत्नी पूजा (45) को यह विश्वास था कि बच्चे की बलि देने से उनकी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि तांत्रिक ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी थी।

बच्ची के लापता होने पर खुला मामला

बच्ची के माता-पिता ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बच्ची को आरोपियों के घर में जाते हुए देखा गया, लेकिन बाहर आते हुए नहीं पाया गया। इस आधार पर पुलिस ने जब दंपति से पूछताछ की, तो उन्होंने अपराध कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी शिवराम वैगनकर के अनुसार, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बच्ची की हत्या कर शव को अपने घर के परिसर में दफना दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ हत्या तथा सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। यह घटना काले जादू और अंधविश्वास के भयावह प्रभाव को उजागर करती है, जिससे समाज को सचेत रहने की आवश्यकता है।

उज्जैन में खौफनाक हत्या: ‘तू फिर मिल गया’ कहकर मारा चाकू..यह भी पढ़े

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. नौकरी के लिए रूस गया…

MP: Top 10

MP: 1. एमपी बीजेपी का नया प्रयोग, हर सांसद को मिलेगी एक…